Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • अचानक जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, दवा उपलब्धता, सीटी स्कैन व अन्य व्यवस्था सम्बन्धी की पूछताछ
  • ब्रेकिंग न्यूज

अचानक जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, दवा उपलब्धता, सीटी स्कैन व अन्य व्यवस्था सम्बन्धी की पूछताछ

अब हर हफ्ते जिला चिकित्सालय जाएंगे डीएम
General Desk 29 May, 2018 1 minute read

अब हर हफ्ते जिला चिकित्सालय जाएंगे डीएम

वर्षों से जमे चीफ फार्मासिस्ट को लेकर किया सवाल

बलिया। अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने को लेकर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत लगातार वहां नजर बनाये हुए हैं. इसके लिए अब वे हर हफ्ते अस्पताल जाएंगे और दवा वितरण व स्टाॅक की स्थिति से लेकर ओपीडी, आपरेशन व अन्य व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे. मंगलवार की शाम अचानक वे खुद अस्पताल पहुंच गये. सीएमएस व अन्य स्टाॅफ से दवा वितरण, स्टाॅक व दवा की उपलब्धता के अलावा सीटी स्कैन, डिजीटल एक्स-रे, डायलीसिस मशीन लगाने से जुड़ी कार्यवाही से सम्बन्ध में पूछताछ की. पिछले तीन माह का प्रतिदिन चिकित्सकवार ओपीडी का विवरण मांगा. यह भी चेताया कि अस्पताल में चादर, पंखे आदि जैसे बुनियादी संसाधन सम्बन्धी शिकायत मिली तो अधिकारी के अलावा सम्बन्धित लिपिक पर इसकी गाज गिरेगी.

सीएमएस कक्ष में जिलाधिकारी ने दवा स्टोर इंचार्ज योगेंद्रनाथ पांडेय से आधा दर्जन विन्दुओं पर पूछताछ की और रजिस्टर व स्टाॅक की स्थिति को चेक किया. कई वर्षों से यहीं जमे रहने पर सवाल किया कि आखिर एक ही जगह पर तैनाती से हटाने को लेकर पत्र क्यों नहीं लिखा गया ? सीएमएम ने दवा की कमी का रोना रोते हुए कहा कि इससे जन आक्रोश का सामना डाॅक्टरों को करना पड़ता है. सर्जन व पैथलाॅजिस्ट की कमी से भी हो रही दिक्कतों को बताया. जिलाधिकारी ने इस सभी समस्याओं को लिखित रूप से देने की बात कही.

निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ट्राॅयल होने के बाद भी लिफ्ट चालू नहीं हुई. इस पर जिलाधिकारी ने सीएमएम से सवाल किया. कहा कि अगर लिफ्ट चालू नहीं हुई तो इसका काम करने वाली संस्था को ब्लैकलिस्टेड के लिए कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उन्होंने तत्काल इसको चालू कराने के लिए जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

सीटी स्कैन कक्ष का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने अस्पताल के नये भवन में लगने वाले सीटी स्कैन कक्ष का जायजा लिया. उन्होंने सम्बन्धित इंजीनियर से जरूरी जानकारी लेने के बाद निर्देश दिया कि इंस्टालेशन की प्रक्रिया को शीघ्र कराया जाए. अगर कोई दिक्कत आती है तो इंस्टाॅल करने वाले से मुझसे बात कराया जाए. उन्होंने कक्ष में हो रहे कार्य सम्बन्धी पूछताछ की. डायलीसिस व डिजीटल एक्स-रे मशीन के सम्बंध में सीएमएस ने बताया कि मशीन आई नहीं है लेकिन इसकी प्रक्रिया चल रही है.

परिसर में सुअर देख भड़के डीएम

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में दर्जन भर सुअर घूमते देख जिलाधिकारी भड़क गये. उन्होंनें सीएमएस डाॅ डी.प्रसाद को फटकार लगाते हुए कहा कि अस्पताल परिसर में इस तरह जानवरों के आने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं. आगे से ऐसे जानवरों के परिसर में घूमने की शिकायत मिली तो खैर नहीं. यह भी कहा कि अस्पताल में या परिसर में गंदगी की समस्या कत्तई न दिखे.

डाॅक्टरों को अनावश्यक परेशान करने वालों पर होगा मुकदमा

अस्पताल में आए दिन चिकित्सकों से अभद्रता की बात संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने सभी चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि अनावश्यक कोई परेशान नहीं करेगा. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनका नाम बता दें. गोपनीय तरीके से उसकी जांच की जाएगी. चिकित्सकों को अनावश्यक परेशान करने वाले चाहे कोई हों, उन पर भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी. जरूरत पड़ी तो मुकदमा भी दर्ज होगा.

Post navigation

Previous: विधायक के भतीजा व कानूनगो में हाथापाई
Next: हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर “पत्रकारिता के बदलते आयाम” विषयक गोष्ठी

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

You may have missed

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026
Bansdih kattaan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.