Skip to content
11 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • किसान सम्मान दिवस पर 23 किसानों को मिला प्रशस्ति पत्र
  • जिला जवार

किसान सम्मान दिवस पर 23 किसानों को मिला प्रशस्ति पत्र

मोबाइल ऐप से पाएं कृषि की हर जानकारी
General Desk 23 December, 2017 1 minute read

बलिया। चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के आफिसर्स क्लब परिसर में किसान सम्मान दिवस का आयोजन हुआ. इसमें बेहतर उत्पादकता प्राप्त करने वाले 23 किसानों को राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. विभिन्न क्षेत्र में प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसानों को सात हजार व पांच हजार का नकद पुरस्कार उनके खाते में भेजा गया है. कृषि से जुड़े अधिकारियों ने कृषि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. वहीं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बेहतर खेती के टिप्स दिए. साथ ही फसल रोग, कीट आदि से बचाव के तरीके भी बताए. सरकारी व गैर सरकारी तंत्रों ने स्टाॅल लगाकर किसानों को लाभकारी जानकारी दी.

इस किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फीटा काटकर व दीप जलाकर किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी का प्रयास है कि किसानों की आय को दुगना किया जाए. इसके लिए साधारण खेती के साथ उद्यानिक खेती, मत्स्य व पशुपालन पर भी जोर देना आवश्यक है. सीडीओ संतोष कुमार ने चैधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लिया जा रहा है. सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान से किसानों को काफी राहत मिल रही है. उप निदेशक कृषि इन्द्राज ने कृृषि विभाग की लाभकारी योजनाओं को विस्तार से बताया. सोलर पम्प, पाईप, तिरपाल, कृषि यंत्र आदि पर मिलने वाले अनुदान की भी विस्तृत जानकारी दी व लाभ लेने को कहा. बताया कि बैरिया क्षेत्र के किसान शिशुपाल सिंह को मसूर की खेती में 34 कुंतल उत्पादकता प्राप्त करने के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है.

जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने फसल बीमा के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि आपदा आदि की स्थिति में किसानों को होने वाले नुकसान की पीड़ा को प्रधानमंत्री जी ने समझा और नाम मात्र के प्रीमियम पर फसल बीमा की व्यवस्था दी. उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने फल, फूल की खेती, मधुमक्खी पालन, औषधीय पौधे व सब्जियों की खेती कर दुगनी से अधिक आय कमाने के लिए किसानों को प्रेरित किया. उन्होंने इन सभी पर मिलने वाले अनुदान की भी जानकारी दी। कहा कि केले की खेती जिले में 30 हेक्टेयर में की गयी है. इसमें प्रति हे. लागत का दुगना से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने भूमि संरक्षण से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मौजूद कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों द्वारा फसलों की समस्या से जुड़ी जिज्ञाशाओं को शांत किया. इससे पहले मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी का स्वागत ‘बुके‘ देकर नहीं बल्कि ‘बुक‘ देकर किया गया.

मोबाइल ऐप से पाएं कृषि की हर जानकारी

जिला भूमि संरक्षण अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने कहा कि अपने स्मार्ट फोन से घर बैठे कृषि की हर जानकारी पा सकते है. इसके लिए मोबाइल के प्ले स्टोर में pksy लिखें. नीचे ‘पारदर्शी किसान सेवा योजना‘ पर क्लिक कर एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें. इसके द्वारा घर बैठे पंजीकरण, योनजाओं का लाभ लेने के लिए पात्रता, डीबीटी भुगतान की स्थिति, अनुदान खाते में आया या नहीं आदि जैसी और कई जरूरी जानकारी मिल सकती है. इसके अलावा सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली के तहत 9452247111 एवं 9452257111 नम्बर पर व्हाट्अप या मैसेज करके फसल रोग, कीट आदि से बचाव की जानकारी कर सकते हैं. इस नम्बर पर फसल में लगे रोग की फोटो भेजें या लिख कर मैसेज भेजें. उधर से आपकी समस्या का समाधान लिख कर आ जाएगा. इसके बाद भी समस्या का हल नहीं निकलता है तो कृषि विशेषज्ञों को खेत तक भेजा जाएगा.

Post navigation

Previous: फसल बीमा योजना का लें लाभ: जिलाधिकारी
Next: बैरिया पुलिस ने हरियाणा निर्मित 60 लाख की 1335 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.