Skip to content
14 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • महाविद्यालय में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी
  • जिला जवार
  • वायरल VIDEO

महाविद्यालय में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

महाविद्यालय में कौशल विकास व प्रोफेशनल कोर्स पर दिया जोर
General Desk 11 December, 2017 1 minute read

एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष करें नियमित भ्रमण, बाहरी दिखें तो करें कार्रवाई

महाविद्यालय में कौशल विकास व प्रोफेशनल कोर्स पर दिया जोर

बैरिया (बलिया)। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने साफ किया है कि महाविद्यालय में अनुशासनहीनता कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी. चेताया है कि अगर छात्रसंघ के सदस्यों ने अनुशासनहीनता की तो छात्रसंघ को भंग कर दिया जाएगा. वहीं महाविद्यालय प्रशासन की लापरवाही की शिकायत मिलने पर संबंधित अध्यापक या कर्मी भी सस्पेंड होंगे. जिलाधिकारी सोमवार को श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी(रानीगंज) पर बतौर प्रशासक निरीक्षण करने पहुंचे थे. महाविद्यालय में कुछ कौशल विकास व कुछ प्रोफेशनल कोर्स भी हो, इसके लिए प्राचार्य को पत्राचार करने का निर्देश दिये. मेन रोड से महाविद्यालय तक पहुँच मार्ग को भी ठीक कराने व परिसर में दो सौर ऊर्जा लाइट लगाने की बात कही. इस दौरान कुछ अराजक तत्वों या बाहरी छात्रों द्वारा अनुशासनहीनता करने की शिकायत मिली. इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी, चाहे वे कोई भी हो. उन्होंने एसडीएम, सीओ व बैरिया एसओ को निर्देश दिया कि नियमित रूप से विद्यालय में आते रहें. यदि छात्रों से इतर कोई भी बाहरी महाविद्यालय परिसर में दिखे तो पूछताछ करें और वैधानिक कार्रवाई भी करें. निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है. यहां पठन पाठन का बेहतर माहौल बनना चाहिए. इसके लिए छात्रसंघ प्रयास करे तो बेहतर होगा. जिलाधिकारी ने कालेज के अभिलेखों की जांच की. लेखाकार से जरूरी सवाल जवाब भी किया. कहा कि विद्यालय का बजट यहां की सुविधाओं पर भरपूर खर्च होना चाहिए. भरोसा दिलाया कि यहां हर प्रकार सुविधाएं उपलब्ध कराने में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी. बशर्ते महाविद्यालय प्रशासन इसमें रुचि लें. इस दौरान मुख्य कोषाधिकारी प्रकाश सिंह, उपजिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक, प्राचार्य डा सुधाकर तिवारी, पूर्व प्राचार्य डा एके पाण्डेय, उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, रवीन्द्र नाथ पाण्डेय व महाविद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे.

छात्र संघ पदाधिकारियों व महाविद्यालय स्टाफ संग की बैठक, समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिए निर्देश

जिलाधिकारी छात्रसंघ अध्यक्ष रवि कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह व महामंत्री अमित शर्मा तथा महाविद्यालय स्टाफ संग बैठक किए. स्पष्ट कहे कि विद्यालय से बाहर के किसी भी व्यक्ति की बात बर्दाश्त नही की जाएगी. अध्यक्ष से कहे कि महाविद्यालय मे पठन पाठन का माहौल रहे. छात्रसंघ के पैड, बोर्ड आदि खर्च के लिए पिछले साल के भुगतान से महंगाई देखते हुए दस प्रतिशत अधिक का चेक से शीघ्र भुगतान के लिए प्राचार्य को निर्देशित किए. चलते चलते छात्रसंघ प्रतिनिधियों व महाविद्यालय के प्राचार्य व पूरे स्टाफ़ से पठन-पाठन का माहौल बनाने मे एक दूसरे का सहयोग करने का सुझाव दिए वहीं त्रुटियों पर भुगतने के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दिए.

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: दुपहिया वाहन चेकिंग से हड़कम्प, आधा दर्जन चालान, एक सीज
Next: दामोदरपुर दलित बस्ती में लगी आग में आधा दर्जन मड़हे जलकर खाक

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.