बैरिया में स्वाट टीम ने पकड़े 20 लाख के 550 पेटी अंग्रेजी शराब

अपमिश्रित कर बिहार भेजने की चल रही थी तैयारी

तीन माह में लगभग चार करोड़ की अंग्रेजी शराब पकड़ने का पुलिस का दावा


बैरिया (बलिया)। जिले की स्वाट टीम ने रविवार को सुबह हाइवे पर बैैैरिया थाना क्षेत्र के मठजोगिन्दर गिरि में एक मकान में  बनाये गये अवैध शराब के गोदाम पर छापे मारी की. जहाँ से लगभग 20 लाख रूपये मूल्य के 550 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया. स्वाट टीम की गाड़ी के मौके पर पहुंचते ही गोदाम में से चार लोग भाग निकले. जिन्हे पुलिस पकड़ नही पायी. स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना कि उस जगह पर अंग्रेजी शराब गोदाम में रखा गया है. यहां से अपमिश्रित कर बिहार भेजने की तैयारी है.  सूचना के आधार पर तत्काल छापे मारी की गयी. शराब अपमिश्रित कर रहे व अवैध शराब कारोबारी तो भाग निकले, लेकिन भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. इस मामले में  उन चारो कारोबारियों व मकान मालिक पर संगत धाराओं में  कार्यवाही की जा रही है. स्वाट प्रभारी ने दावा किया कि विगत तीन माह में  लगभग चार करोड़ रूपये की अंग्रेजी शराब पकड़ी गयी है. बताये कि पहले तो हम रास्तो पर धर पकड़ कर रहे थे. अब गोदामो पर भी सतर्क नजर रख रहे हैं.  दावा किया कि अंग्रेजी शराब के अवैध कारोबारियों की कमर टूट चली है. या तो यह कारोबार ही जिले से बन्द होगा या फिर ऐसे कारोबारी जेल मे होगे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE