Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • 48 घंटे में बदलें जले ट्रांसफॉर्मर, बार बार जले तो तत्काल अवैध कनेक्शन की जांच हो
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

48 घंटे में बदलें जले ट्रांसफॉर्मर, बार बार जले तो तत्काल अवैध कनेक्शन की जांच हो

तहसील दिवस में नागरिकों द्वारा विभिन्न मामलों से संबंधित पूर्व 249 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से मात्र ढाई दर्जन का ही मौके पर निस्तारण हो सका. 
News Desk 1 August, 2017 1 minute read

सिकन्दरपुर (बलिया)।  सम्पूर्ण समाधान दिवस/मुख्य तहसील दिवस में विधायक संजय यादव ने शासन की मंशा अनुरूप काम करने की अधिकारियों व कर्मचारियों को नसीहत दिया. जन समस्याओं का शीघ्र और सही से निस्तारण एवं पीड़ितों को न्याय देने पर बल दिया. साथ ही राशन वितरण में अनियमितता को दूर करने व विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार पर बल दिया.

सिकंदरपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप व जन भावनाओं को देखते हुए समस्याओं का निस्तारण समयान्तर्गत किया जाए. इस अवसर पर मामले आए, जिनमें का मौके पर निस्तारण कराया गया. जिलाधिकारी ने एक-एक शिकायतकर्ताओं को सुनने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए लेखपाल व पुलिस की टीम मौके जाए. एसडीएम व सीओ आज ही बैठ कर प्लाॅन करके एक हफ्ते के भीतर सभी समस्याओं का निराकरण कराएं. साथ ही एसडीएम, डीएसओ व बीडीओ को एक टीम बनाकर ऐसी शिकायतों को देखने को कहा. राशन कार्डों का सत्यापन शीघ्र सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. बीएसए को निर्देश दिया कि क्षेत्र में बिन मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई के लिए अभियान चलाएं.

तहसील दिवस में चड़वा निवासी रामप्रवेश शर्मा द्वारा आवेदन पत्र के माध्यम से हैंड पाइप नहीं लगने पर भी  भुगतान करा लेने की शिकायत की गई, जिस पर डीएम ने जांच व कार्रवाई का बीडीओ को निर्देश दिया. इसी प्रकार डीएम ने सीसोटार गांव के कोटेदार श्रीप्रकाश की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पात्रों की सूची की जांच व कार्रवाई के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिया, जबकि चकरा निवासी संतोष चौहान के आवेदन पत्र पर सड़क के किनारे लगे पानी के निकासी की शीघ्र व्यवस्था करने का बीडीओ को निर्देश दिया.

इसी क्रम में डुमरिया बोझ निवासी योगी लाल चौहान आदि के आवेदन पत्र पर उनके भूमिधरी की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की पुलिस विभाग को डीएम ने निर्देश दिया. तहसील दिवस में पुलिस अधिक्षक  सुजाता सिंह, सीएमओ डॉ. एसके तिवारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत् राजू भारती, एसडीएम राजेश कुमार यादव, सीओ भगवान सहाय, तहसीलदार आलोक कुमार आदि मौजूद थे. तहसील दिवस में नागरिकों द्वारा विभिन्न मामलों से संबंधित पूर्व 249 आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से मात्र ढाई दर्जन का ही मौके पर निस्तारण हो सका.

तहसील के लेखपालों संग की बैठक

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद तहसील के समस्त लेखपालों संग बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए. कहा कि 1424 व 1425 के खसरे को छोड़कर सभी खसरों को रिकार्ड रूम में जमा कर दें. सभी लेखपालों के पास रेवेन्यू मैप अनिवार्य रूप से हो. दाखिल होने वाली खतौनी का दाखिला 15 दिन के अंदर हो जाए. किसी भी प्रकार की भूमि विवाद, पैमाइस आदि के मामले में सभी पक्षों को सुनकर निस्तारण कराएं. जिलाधिकारी ने बताया कि 1 अगस्त से एंटी भू-माफिया का पोर्टल लांच हो गया है. सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों से सख्ती से निपटा जाए. जरूरत पड़ने पर रिपोर्ट भी दर्ज करा दिया जाए.

खराब ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे में बदलें
तहसील दिवस पर ट्यूबवेल व ट्रांसफॉर्मर की खराबी पर कहा कि ट्रांसफॉर्मर 48 घंटे के अंदर हर हाल में बदल दिया जाए. जहां बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत आती है, वहां ओवरलोडिंग चेक किया जाए व अभियान चलाकर अवैध रूप से बिजली जला रहे लोगों पर कार्रवाई की जाए. सचेत किया कि स्टेट एवरेज से कम बिजली आपूर्ति की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय सिंचाई का समय है, लिहाजा सरकारी ट्यूबवेल व बिजली दोनों दुरूस्त रहनी चाहिए. जर्जर तारों को भी बदलने का निर्देश दिया.

Tags: विधायक संजय यादव सिकंदरपुर सीसोटार

Post navigation

Previous: डूहा गांव में करेंट की चपेट में आई गाय की मौत
Next: जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.