Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लूटी गईं तीन मूर्तियां तो लावारिस मिलीं, लक्ष्मण जी कहां चले गए
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

लूटी गईं तीन मूर्तियां तो लावारिस मिलीं, लक्ष्मण जी कहां चले गए

बलिया जिले के अंतिम छोर पर बसे कोरण्टाडीह डाकबंगले के पास बगीचे में शनिवार की सुबह राम जानकी आैर हनुमान जी की तीन मूर्तियां मिली हैं.
General Desk 30 July, 2017 1 minute read

बलिया/गाजीपुर। बलिया जिले के अंतिम छोर पर बसे कोरण्टाडीह डाकबंगले के पास बगीचे में शनिवार की सुबह राम जानकी आैर हनुमान जी की तीन मूर्तियां मिली हैं. लोगों से जानकारी मिलने के तुरन्त बाद चाैकी इंचार्ज कोरण्टाडीह उमाशंकर त्रिपाठी ने माैके पर पहुंचकर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के तुरन्त बाद वायरलेस सेट पर सबको जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें – वाह री पुलिस : ‘रामजी-सीताजी’ लापता, ‘लक्ष्मणजी’ पुलिस के मालखाने में

बलिया प्रतिनिधि के मुताबिक मूर्तियों की पहचान पड़ोसी गाजीपुर जनपद के भावरकोल थानान्तर्गत माढ़ूपुर गाँव के मठिया के तौर पर की गयी है. जहां बीते 18 जुलाई की रात पुजारी को मारपीट कर लूट की गयी थी. उस प्रकरण में घायल पुजारी विजय राघव दास का वाराणसी ट्रामा सेंटर में  इलाज के दौरान 23 तारीख को मौत हो गयी. मूर्तियां अष्टधातु धातु की बतायी जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूर्ति बरामदगी की खबर मिलने के बाद बगल में गाजीपुर जिले के भावरकोल थाने के थानाध्यक्ष कोरटांडीह चाैकी पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र के माढूपुर गांव में मठिया पर इसी माह के 18 तारीख की रात को कुछ बदमाशों ने पुजारी को घायल करके मूर्ति लूट ली थी. घायल पुजारी विजय राघव दास का इलाज वाराणसी ट्रांमा सेंटर में चल रहा था. जिसमें इलाज के दाैरान 23 को उनकी माैत हो गयी. चाैकी पर भावरकोल थानाध्यक्ष के साथ मंदिर के पुजारी आैर गांव के अन्य लोग भी पहुंचे थे. जिन्होंने मूर्ति की पहचान की. पहचान होने के बाद चाैकी इंचार्ज ने तीनों मूर्तियों को सुपुर्द कर दिया. अपराधियों ने पुलिस के भय से खुद को बचाने के लिये बार्डर पर मूर्ति को फेंका था. ऐसी चर्चा थी.

गाजीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक भांवरकोल थानान्तर्गत माढ़ुपुर (कुंडेसर) के राम-जानकी मंदिर से लूटी गईं मूर्तियों में से तीन मूर्तियां लावारिस अवस्था में पायी गयी हैं, जबकि लक्ष्मण जी की मूर्ति का अभी तक पता नहीं है. तीनों मूर्तियां सीमावर्ती जिला बलिया के कोरंटाडीह डाक बंगले के सामने बगीचे में कपड़े में लिपटी लावारिस पड़ी थीं. भांवरकोल थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्र को इसकी जानकारी बलिया के नरहीं पुलिस ने शनिवार को दी. उसके बाद थानाध्यक्ष आनन फानन में मौके पर पहुंचे और मूर्तियों को अपने साथ ले आए. इसे भी पढ़ें – शासन प्रशासन ने नहीं सुना तो उठा लिया अब भीख का कटोरा

कुंडेसर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र राय तथा माढ़ूपुर के पूर्व प्रधान गोविंद मालवीय सहित मंदिर से जुड़े रहे मौनी बाबा ने उन मूर्तियों की पहचान की. हालांकि लूट की घटना के बाद मंदिर में नियमित दर्शन-पूजन करने वालों ने बताया था कि राम-जानकी व हनुमान की मूर्तियां अष्टधातु की थी, जबकि लक्ष्मण की मूर्ति चांदी की थीं, लेकिन लवारिस मिलीं मूर्तियां किसी ठोस धातु की हैं और उनका रंग सुनहला है. ज्ञात हो कि बीते 18 जुलाई की रात मूर्ति चोर गैंग ने पुजारी बाबा राघवदास पर हमला कर मंदिर में रखी चार मूर्तियां लेकर चलते बने थे. हमले में गंभीर रूप से घायल पुजारी इलाज के दौरान बीएचयू ट्रामा सेंटर में बीते 24 जुलाई को दम तोड़ दिए थे. उनका शव मंदिर में लाया गया था. उसके बाद ग्रामीण गंगा प्रवाह करने से शव को रोक दिए थे. इसे भी पढ़ें – लुटेरों के हमले में गाजीपुर में घायल महंत ने वाराणसी में दम तोड़ा, इलाहाबाद ले जाया जाएगा शव

उनका कहना था कि मृत पुजारी के परिवारीजनों को आर्थिक मदद मिले. मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था हो. घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हो. ग्रामीणों की जिद पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री तथा पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे थे. उनके आश्वासन पर ग्रामीण पुजारी के शव को गंगा प्रवाह के लिए तैयार हुए थे. इसे भी पढ़ें – गाजीपुर में पुजारी की हत्या, अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

अब जबकि मंदिर की लूटी गई तीन मूर्तियां लावारिस मिल गई हैं. इसको लेकर कयास लगाया जा रहा है कि लुटेरे मूर्तियों का परीक्षण कराए होंगे. जब यह साफ साफ हो गया होगा कि मूर्तियां अष्टधातु की नहीं हैं, तब वह उसे बगीचे में फेंक दिए होंगे. लक्ष्मण की चांदी की कीमती मूर्ति होने से उसे सहेज लिए होंगे. घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर मूर्तियों के मिलने से यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात में आसपास के ही अपराधी शामिल रहे हैं. इससे पुलिस को उन तक शीघ्र पहुंचने की गुंजाइश बन सकती है. इसे भी पढ़ें – राम जानकी की अष्टधातु की प्रतिमा चुराने के लिए पुजारी की हत्या कर दी

Tags: कोरंटाडीह गाजीपुर नरही पुजारी पुलिस भांवरकोल मंदिर लूट वाराणसी हत्या

Post navigation

Previous: ​भारत सरकार की टीम ने 6 ग्राम पंचायतों में की जांच
Next: अब बलिया में भी बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा – एसपी

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.