Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • चंद्रशेखर हाफ मैराथन के विजेता बने नगवां के अनिल यादव
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

चंद्रशेखर हाफ मैराथन के विजेता बने नगवां के अनिल यादव

20वीं शताब्दी में भारतीय राजनीति के केन्द्र बिन्दु रहे जननायक चन्द्रशेखर की 90वीं जयंती पर कृतज्ञ जनपद ने उस युवा तुर्क को न सिर्फ दिल से कृतज्ञता ज्ञापित किया, बल्कि तन्मयता से श्रद्धा के फूल भी चढ़ाये.
News Desk 18 April, 2017 1 minute read
CHANDRASHEKHAR_MARATHON_2

कुलपति प्रो.योगेन्द सिंह व एमएलसी पप्पू सिंह ने सभी विजेताओं को चेक देकर किया सम्मानित

आगे निकलने की होड़ में धावक

बलिया। 20वीं शताब्दी में भारतीय राजनीति के केन्द्र बिन्दु रहे जननायक चन्द्रशेखर की 90वीं जयंती पर कृतज्ञ जनपद ने उस युवा तुर्क को न सिर्फ दिल से कृतज्ञता ज्ञापित किया, बल्कि तन्मयता से श्रद्धा के फूल भी चढ़ाये. इस उपलक्ष्य में राष्ट्रनायक चन्द्रशेखर मैराथन समिति के बैनर तले 21.1 किलोमीटर का चन्द्रशेखर हाॅफ मैराथन भी आयोजित किया गया. पचखोरा से वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निर्धारित धवल पथ पर सैकड़ों की संख्या में धावकों ने अपने जोश व जज्बे का प्रदर्शन किया, जिसमें विदेशी धावक भी शामिल हुए.

हरी झण्डी दिखाकर चंद्रशेखर हाफ मैराथन दौड़ को रवाना करते कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू

आजादी के महानायक मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवां निवासी व वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया का जाबांज अनिल यादव ने 21.1 किलोमीटर की दूरी को 1 घंटे 04 मिनट 57 सेकेंड में तय कर पहली श्रद्धांजलि अर्पित करने वाला धावक बना, जबकि 16 सेकेंड बाद समापन बिन्दु पर पहुंचे विदेशी धावक डानियल चेरूनट ने केन्या की तरफ से राष्ट्रनायक को द्वितीय श्रद्धांजलि दी. तीसरे स्थान पर रहे इलाहाबाद के धर्मेन्द्र कुमार यादव, जिन्होंने निर्धारित दूरी को एक घंटे 05 मिनट 31 सेकेंड में तय किया.

नबाबों की धरती लखनऊ से चलकर आए रवीन्द्र कुमार व जावेद अली क्रमशः चौथे व पांचवें स्थान पर रहे. छठवें स्थान पर बागी धरती के लाल राकेश कुमार वर्मा रहे, जबकि सातवें व आठवें स्थान पर देवरियां के धावक जितेन्द्र राजभर व राजकिशोर रावत ने झंडा गाड़ा. नौवें स्थान पर वाराणसी के मो. शाहिद तथा 10वें तथा 11वें स्थान पर बलिया के धावक क्रमशः सोनू व ईश्वरचन्द्र रहे.

जननायक विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह व एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ तथा पंचम स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को क्रमशः 51 हजार, 25 हजार, 15 हजार, 10 हजार व पांच हजार रुपये से पुरस्कृत किया. वहीं, छठवें से 11वें स्थान तक के धावकों को 2000-2000 रुपये के सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया.

इससे पहले पुरस्कार वितरण समारोह की औपचारिक शुरूआत वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में राष्ट्रनायक के तैल चित्र पर पुष्पार्चन, सरस्वती वंदन व स्वागत गीत से हुई. एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने चन्द्रशेखर को भारतीय राजनीति का अलौलिक व्यक्तित्व बताया. कहा कि उस महानायक का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव हमारा मार्ग दर्शन करता रहेगा. कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महिमा, गरिमा और मधुरिमा का सदैव ध्यान रखने वाले जननायक के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. चन्द्रशेखर हर कोई नहीं हो सकता. वे नौजवानों के प्रेरणास्रोत हैं. चन्द्रशेखर जहां जाते थे, कारवां बन जाता था. असफल धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कुलपति ने कहा कि प्रयास जारी रखे, आज नहीं तो कल सफलता आपका कदम चूमेंगी.

समिति के सचिव उपेन्द्र सिंह ने समस्त गणमान्य व्यक्तियों व सहयोगियों का स्वागत करते हुए विजेताओं सहित प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी भृगुराम पांडेय व अनन्या राय, उप्र वॉलीबाल एसो. टेक्निकल कमेटी के चेयरमैन सीपी सिंह, डाॅ. राधेश्याम राय, कमलेश सिंह, उप्र र एसो. से निर्णायक रूस्तम खां, दिनेश जायसवाल, देवी प्रसाद, विनोद कुमार, देवेन्द्र सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, रामवचन यादव, राकेश सिंह, लक्ष्मीशंकर सिंह, सुनील पटेल, धर्मेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र राय, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, अजीत पाठक इत्यादि मौजूद रहे. अध्यक्षता द्विजेन्द्र राय तथा संचालन प्रदीप यादव ने किया.

इनका रहा सहयोग
चन्द्रशेखर हाॅफ मैराथन को सफल बनाने में समिति के सुधीर सिंह, उमेश सिंह, नीरज राय, मनोज शर्मा, धर्मवीर सिंह, इफ्तेखार खां, डाॅ. कमलदेव, जय सिंह, रूस्तम अली, जय सिंह, संतोष चौबे, आशुतोष तोमर, अजय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, अनिल वर्मा, मंटू सिंह, संजय सिंह, संजय यादव, अजीत सिंह, निर्भयनारायण सिंह, अभिषेक सिंह, असीमानंद सिंह, सरदार मो. अफजल, पंकज, प्रदीप कुमार, डाॅ. गणेश पाठक इत्यादि तन्मयता से जुटे रहे.

धावकों की सुविधा के लिए चैकन्ना रहा प्रशासन
चन्द्रशेखर हाॅफ मैराथन की निर्धारित प्रारम्भ रेखा पचखोरा स्थित शारदा आटो मोबाइल्स से सोमवार को प्राप्तः 6.55 बजे अतिथि द्वय एमएलसी रविशंकर सिंह व कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह का संकेत मिलते ही धवल पथ पर प्रतिभागियों का काफिला निकल पड़ा. इससे पहले सुबह से ही प्रतिभागियों के पहुंचने का तांता शुरू हो गया था. आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों को उक्त बिन्दु तक पहुंचाने की माकूल व्यवस्था की गयी थी. प्रारम्भिक बिन्दु से समापन बिन्दु तक धावकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए समिति के साथ प्रशासन भी चैकन्ना रहा.

धावकों का हौंसला औफजाई करते रहे सड़क के किनारे खड़े लोग
मैराथन मार्ग पर जगह-जगह धावकों के लिए रिफ्रेशमेंट बूथ बनाया गया था, जहां नीबू-पानी, शर्बत, ग्लूकान-डी, आयोडेक्स इत्यादि की व्यवस्था थी. इन बूथों पर समिति के समर्पित कार्यकर्ताओं मुस्तैद रहे. कुल 21.1 किलोमीटर के हाॅफ मैराथन में धावकों का हौंसला आफजाई करने के लिए लोगबाग सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में मौजूद रहे.

Tags: लखनऊ वाराणसी वीर लोरिक स्टेडियम हाफ मैराथन

Post navigation

Previous: मंत्री के निरीक्षण में बंद मिला क्रय केंद्र व गोदाम
Next: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

ये भी पढ़ें

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.