Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • नमामि गंगे योजना में चयनित गांवों में कराया जाएगा वृहद पौधरोपण
  • जिला जवार

नमामि गंगे योजना में चयनित गांवों में कराया जाएगा वृहद पौधरोपण

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने बलिया प्रवास के दौरान जीरा बस्ती स्थित वन विभाग के डाक बंगला में कहा कि प्रदेश में नमामि गंगे योजना के तहत चयनित समस्त गांव में वृहद पौधरोपण कराया जाएगा, ताकि इन गांवों को कटान से बचाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल सके.
News Desk 3 April, 2017
BALLIA_UPENDRA

राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी की प्रेस वार्ता

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने बलिया प्रवास के दौरान जीरा बस्ती स्थित वन विभाग के डाक बंगला में कहा कि प्रदेश में नमामि गंगे योजना के तहत चयनित समस्त गांव में वृहद पौधरोपण कराया जाएगा, ताकि इन गांवों को कटान से बचाया जा सके और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिल सके.

उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना के तहत केवल छायादार वृक्ष ही नहीं लगाए जाएंगे, बल्कि फलदार पौधे भी लगाए जाएंगे, ताकि छाया के साथ साथ लोगों को पौष्टिक फल भी उपलब्ध हो सके. प्रेस वार्ता के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए तिवारी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के नारे पर योगी सरकार तेजी से काम कर रही है. आजादी के 70 साल बाद जनता का भरोसा अगर किसी व्यक्ति पर है तो वह शख्सियत हैं नरेंद्र मोदी. उन्होंने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी ने जनता को भरोसा दिलाया कि 50 दिन के अंदर नोटबंदी की समस्या समाप्त हो जाएगी तो जनता ने उनकी बातों पर विश्वास किया.

राज्यमंत्री तिवारी ने जनपद स्तरीय समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वह अपने मोबाइल 24 घंटे चालू रखें. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गंगा नदी के जल को निर्मल बनाने का काम तेजी से चल रहा है और अब किसी भी नदी में नाले का पानी नहीं गिराया जाएगा. उन्होंने कहा कि बलिया जनपद से निकलने वाला कोई भी नाला गंगा नदी में नहीं गिराया जाएगा. जनपद में चल रही अवैध आरा मशीनों के सवाल पर राज्य मंत्री ने कहा कि अवैध आरा मशीनें नहीं चलेंगे.

उन्होंने डीएफओ रामअवतार को निर्देश दिया कि इसकी सघन चेकिंग की जाए और बिना लाइसेंस की एक भी आरा मशीन जनपद में नहीं चलनी चाहिए. उन्होंने स्लाटर हाउस का भी जिक्र करते हुए कहा कि बिना लाइसेंस के एक भी स्लाटर हाउस नहीं चलेंगे, आर्सेनिक मुक्त पानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर और बहुत बड़ी समस्या है. इसके समाधान की दिशा में योगी सरकार काम करेगी. उन्होंने योगी सरकार के कामकाज की चर्चा करते हुए कहा कि फिलहाल योगी जी ने 9 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है और काम के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है.

बलिया शहर में फोरलेन बनाने में बाधक बने पेड़ों को काटने के सवाल पर उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिया की सड़क के परिधि में आने वाले सभी पेड़ों की कटाई 15 दिन के अंदर हो जानी चाहिए. उन्होंने पत्रकारों को चुनाव में सहयोग के लिए बधाई दी और कहा कि आपके सहयोग के बदौलत ही मुझे सरकार में बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. पत्रकार वार्ता के समय डीएफओ रामअवतार के अलावे भाजपा के जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, महामंत्री नंदलाल सिंह सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे.

Tags: मंत्री वन विभाग

Post navigation

Previous: रेवती में कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार, चार खिसक लिए
Next: महिलाओं ने दो टूक कहा, योगी सरकार को शराब बेचवानी है तो दियरा या बोहा में दुकानें ले जाएं

ये भी पढ़ें

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.