Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • नकल कराता बाप, जुगाड़ में चाचा-मामा-मौसा-भईया
  • जिला जवार

नकल कराता बाप, जुगाड़ में चाचा-मामा-मौसा-भईया

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की प्रशासन की सारी कवायदें उतना असरकारी नहीं दिख रहीं है, जितनी की अपेक्षा की जा रही है.
News Desk 27 March, 2017
BAIRIYA_EXAM_1

आसान नही नकल के तिलस्म को तोडना
नकल की पृष्ठभूमि तैयार करने वाले ही बने नकल रोकने के पहरेदार

बैरिया से वीरेंद्र नाथ मिश्र

माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की प्रशासन की सारी कवायदें उतना असरकारी नहीं दिख रहीं है, जितनी की अपेक्षा की जा रही है. अलबत्ता पिछले साल की तुलना मे काफी हद तक सुधार परीक्षा केन्द्रों पर देखने को मिल रहा है. बावजूद इसके नकल कराने के परम्परा मे पिता, मामा, मौसा, चाचा, भैया, जीजा, फूफा सब हाथ पाँव मारते देखे जा रहे हैं. परीक्षा केन्द्रों पर अचानक पहुँचने वाला पुलिस दस्ता डंडा भांजते कुछ को लठियाते तो काफी दूर तक खदेड़ते देखा जा रहा है. फिर भी पुलिस दस्ता के जाते ही नकल कराने वालो की भीड़ परीक्षा कक्षों के खिडकी, जंगले पर पहुंच ही जा रही है.
कई जगह नकल कराने में सुविधा के लिये दीवारों मे छेद बना दिया गया है. परीक्षा कक्ष में घुसने से पहले ही गेट पर ही नकल सामग्री छीन ली जा रही है, तब किसी दूसरे रास्ते नकल सामग्री पहुचाने की होड़ मच जा रही है. इण्टरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र शनिवार को नकल लगभग नहीं के बराबर रहा. इसके पीछे प्रशासनिक चुस्ती नहीं, बल्कि पर्चा हल करने वालों का अभाव रहा. जब हल करने वाले ही नहीं मिले तो प्रशासन अपनी उपलब्धि का दावा करती रहे.

सच के आइने में अगर देखा जाए तो पूरे सत्र में क्षेत्र के विद्यालयों मे पठन पाठन हुआ ही नहीं है. किसी विद्यालय के प्रोयोगशाला का कपाट लगभग एक दशक से नहीं खुला. कागज पर भले ही प्रयोगशालाओं मे उपकरण व आवश्यक सामग्री की भरमार हो, लेकिन सब की सब प्रयोगशालायें खाली ही हैं. सच तो यह है कि इलाके के विद्यालयों मे छात्रो का नामांकन होता है. पढाई नहीं. विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक ही नहीं है. शिक्षक रिटायर होते गये. नियुक्तियां हुई ही नहीं. अब पढाई तो हुई नहीं तो ऐसे मे नकल रोक पाना शिक्षको के लिये आसान नहीं.
फिर यहां खुद विभागीय उच्चाधिकारियों ने पहले से ही नकल की पृष्ठभूमि तैयार कर रख दी थी.

इलाके के बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इण्टरमीडिएट कालेज बैरिया, पीएन इण्टरमीडिएट कालेज दुबेछपरा व महात्मा गांधी इण्टरमीडिएट कालेज दलन छपरा को परीक्षा केन्द्र नहीं बनाया गया है. यहा के ईट, पत्थर, कुर्सी मेज दोषी है. ब्लैक लिस्टेड है. सो केन्द्र नहीं बनाये गए. इन्हीं कालेजो के शिक्षक दूसरे केन्द्रों पर ड्यूटी कर सकते हैं. इन तीनों कॉलेजों मे एक साथ लगभग छ: हजार परीक्षार्थियों को एक साथ बैठा कर परीक्षा लिया जा सकता है. इन्हें परीक्षा केन्द्र नही बनाया गया और आरोपित है कि तीस हजार से तीन लाख रुपये लेकर मान्यता प्राप्त कई ऐसे विद्यलयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जहां नकल रोक पाना किसी भी रूप में सम्भव नहीं है. खोली टाइप के कोठरियों मे जमीन पर बैठा कर परीक्षार्थियों से परीक्षा लिया जा रहा है.

यहां इस बार के परीक्षा में नकल रोकने मे कक्षनिरीक्षकों व बाहर पुलिस कर्मियों की बहुत ही किल्लत है. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से कक्ष निरीक्षण कार्य हेतु जितने शिक्षक मुक्त किए गए उसमे से अधिकांश छुट्टी मना रहे है. उदाहरण सुदिष्ट बाबा इण्टर कालेज सुदिष्टपुरी को ही देखा जा सकता है. यहां के लिए 20 प्राथमिक शिक्षक भेजे गए, जिसमें से मात्र एक ही ड्यूटी करने पहुंचे. ऐसी परिस्थितियों मे केन्द्र व्यवस्थापकों को अपने स्तर से कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था करनी पड़ी. सोचा जा सकता है. व्यवस्था कैसे चल रही है.

सम्प्रति आम जनभावना की बात करें तो सब चाहते है कि नकल रुके, हमारे बच्चे प्रतिभावान बने. सब प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत कर रहे है, लेकिन साथ ही साथ कुछ अपेक्षाएं भी रखते हैं. यथा विद्यालयो मे पठन पाठन का माहौल बने. इसके लिए शिक्षकों की तैनाती हो, पूरे सत्र पढाई हो. बच्चो को तैयार किया जाय. यह जागरूकता पैदा की जाय जैसे क्षेत्र के महाविद्यालयो में है कि यहा नकल नहीं हो पायेगा. इसका तो आगाज इसी बार से हो गया है. यह परवान चढेगा या नहीं, प्रदेश सरकार व जिम्मेदार तन्त्र पर निर्भर करता है.

Tags: बैरिया यूपी बोर्ड

Post navigation

Previous: दयाछपरा में शराब की भट्ठियों पर फिर छापेमारी
Next: हल्दीरामपुर मठिया गांव के पास गेहूं के खेत में मिला शव

ये भी पढ़ें

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.