Skip to content
29 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • लाॅ ऐंड आॅर्डर में तनिक भी कोताही मंजूर नहीं -डीएम
  • जिला जवार

लाॅ ऐंड आॅर्डर में तनिक भी कोताही मंजूर नहीं -डीएम

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर लाॅ ऐंड आॅर्डर की बेहतरी के लिए जरूरी निर्देश दिए.
News Desk 22 March, 2017 1 minute read
BAL_DM_SP

बलिया। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर लाॅ एंड आॅर्डर की बेहतरी के लिए जरूरी निर्देश दिए. कहा कि सबसे पहले साफ सफाई व यातायात व्यवस्था के साथ लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इसी 31 मार्च तक इसका असर दिखना चाहिए.

बुधवार की शाम हुई बैठक में जिलाधिकारी ने महिला सुरक्षा के प्रति विशेष बल दिया. कहा पुलिस अधिकारी महिलाओं के आने जाने वाली जगहों पर विशेष ध्यान दें, जिस थाना क्षेत्र में छेड़खानी जैसी शिकायती मिली तो वहां के थानेदार जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई होगी. इसके अलावा गंगा व घाघरा नदी के किनारे अवैध खनन पर शत प्रतिशत रोक लगाने पर बल दिया. सचेत किया ऐसी शिकायत मिली तो एसडीएम व एसओ दोनों जिम्मेदार होंगे. अवैध खनन में लिप्त वाहनों को जब्त कर सख्ती बरतने को कहा. 

जिलाधिकारी ने थानेदारों से कहा कि माफियाओं को चिन्हित कर जरूरी कार्रवाई करें. जैसे भी हो लोगों को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है. बताया कि शराब की दुकानें भी नेशनल हाईवे से 500 मीटर की दूरी पर ही अब होगी. दुकान शिफ्ट करते समय इस बात का ख्याल रखा जाए कि वहां कोई स्कूल, मंदिर जैसी जगह न हो. अधिकारियों से यह भी कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में अपने स्तर से तनिक भी देरी न करें. बैठक में सीआरओ बी राम, एएसपी रामयज्ञ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, एसओ मौजूद रहे.

यातायात की बेहतरी पर दिया जोर
जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के संबंध में कहा कि सिर्फ बलिया शहर में ही नहीं, बल्कि जनपद के समस्त कस्बों में भी बेहतर यातायात व्यवस्था बनायी जाए. समस्त एसओ को निर्देश दिया कि कहीं भी जाम जैसी समस्या पैदा नही होनी चाहिए. बलिया शहर में ई-रिक्शों के कारण लगने वाले जाम के उचित उपाय के निर्देश सिटी मजिस्ट्रेट व ईओ को दिया. कहा कि शहर में रोड के नियमों को बनाकर उसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए.

साफ-सफाई नही दिखी तो होगी कार्रवाई
बैठक में जिलाधिकारी ने साफ सफाई को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया. नगरपालिका परिषद के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि नगर में साफ सफाई खराब दिखी तो बख्शे नहीं जाएंगे. कहीं भी नाली जाम की समस्या नहीं दिखे. इसका लगातार निरीक्षण करते रहें. कलेक्ट्रेट, तहसील परिसर के अलावा हर जरूरी सार्वजनिक स्थलों पर यूरिनल बनवाया जाए. मच्छरों से बचाव के लिए मुहल्लों में छिड़काव भी युद्धस्तर पर करने को कहा.

शहर की खराब सड़कों पर हुए सख्त
जिलाधिकारी ने शहर की खराब सड़कों पर भी सख्त दिखे. कहा कि बिजली विभाग व वन विभाग इन रोड के किनारे के अपने कार्य कर लें तो हफ्ते भर में रोड सही कराये जा सकते हैं. विद्युत एक्सईएन व डीएफओ को चेतावनी दी कि अपने कार्य कर लें, अन्यथा विलम्ब पर कार्रवाई हो सकती है.

नियमानुसार वाहन ही चलें रोड पर
लाॅ ऐंड आॅर्डर की बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहें. नियमों को ताक पर रख चलने वाले वाहनों से सख्ती से निपटें. डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई युद्धस्तर पर करें. प्रदूषण कन्ट्रोल के नियमों के खिलाफ चलने वाले वाहनों को बंद कराएं. स्कूली वाहन भी मानक के अनुसार ही चले.

बेवजह किसी को थाने पर न बैठाएं: एसपी
लाॅ ऐंड आॅर्डर की बैठक में एसपी रामप्रताप सिंह ने एसओ को निर्देश दिया कि थाने पर किसी को बेवजह न बैठाया जाए. इस बात का ध्यान रहे कि हर पीड़ित को न्याय मिले और अराजक तत्वों पर कार्रवाई हो. जमानत पर रिहा बदमाशों पर भी नजर रखें और उत्पात मचाने की दशा में जमानत निरस्त की कार्रवाई कराएं. त्यौहारों पर मुस्तैद रहें. कहा यह जरूरी नही कि त्यौहारों के मद्देनजर ही शांति समिति की बैठक की जाए. ऐसे भी कभी शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था पर चर्चा कर लें. एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में सभी को बताया. सचेत किया कि महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग, छेड़खानी जैसी घटना नहीं होनी चाहिए.

बोर्ड परीक्षा पर भी रखें नजर
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसपी ने कहा कि सभी थानेदार बोर्ड परीक्षा पर भी नजर रखेंगे. परीक्षा के दिन सुबह 7 बजे तक किसी न किसी केंद्र पर पहुंच जाएंगे. शांति व्यवस्था के नकल की गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे. परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना भी हम सबकी जिम्मेदारी है. लॉ एंड आर्डर की बैठक में स्लाटर हाउस को पूर्णतया बन्द करने का भी निर्देश जिलाधिकारी ने दिया. कहा कि किसी भी दशा में अवैध स्लाटर हाउस नहीं चलने चाहिए. सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी इसे गम्भीरता से लेंगे.

Post navigation

Previous: नीरज सिंह हत्याकांड की अधिवक्ताओं ने की भर्त्सना, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें
Next: बलिया बाजार करने निकला साइकिल सवार इंडिका कार की चपेट में आ गया

ये भी पढ़ें

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

You may have missed

Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Belthra Andhi Barish
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना

General Desk 28 September, 2026
Koylabir baba Bargad tree
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.