Skip to content
4 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कहीं सड़कों का अभाव, कहीं खराब मिले ईवीएम
  • जिला जवार

कहीं सड़कों का अभाव, कहीं खराब मिले ईवीएम

News Desk 4 March, 2017 1 minute read
BAIRIYA_2

जयप्रकाशनगर से लवकुश सिंह

गंगा और घाघरा नदी बीच बसे बैरिया विधान सभा में सुबह के सात बजे से मतदान तो शुरू हो गया, किंतु मतदान केंद्रों पर भीड़ इसके दो घंटे बाद ही कम होनी शुरू हो गई. हां मतदाताओं के दिलों में अलगाव जरूर देखा गया, किंतु उनके संबंधों में एकता देखी गई. सभी लोग मिलजुल कर वोट का प्रतिशत बढ़ाने में लगे थे. हां, नजरों से इशारे जरूर हो रहे थे कि मत कहां देना है.

आज के दिन हमने मतदान निरीक्षण की शुरूआत संपूर्ण क्रांति के प्रणेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव जयप्रकाशनगर से की. दिन के आठ बज रहे हैं और हम हैं यहां के दलजीत टोला के मतदान केंद्र पर. लगभग सौ से अधिक लोग लाइन में लगे हैं, किंतु महिलाएं कम हैं, पूछने पर वहां के मतदाता गजेंद्र सिंह ने कहा कि घर की महिलाएं भेजन पकाने के बाद दोपहर में ही मत डालने आएंगी. यहां से हम पलटू नगर चांददियर के मतदान केंद्र-322 पर 10 बजे पहुंचे. यहां के हालात ऐसे थे कि यहां मतदाताओं के जाने बाले मार्ग ही नहीं थे.  मतदाता किसी तरह पगडंडी से मतदान केंद्र तक पहुंच कर अपना वोट डाल रहे थे.

बैरिया विधान सभा के धतूरी टोला के मतदान केंद्र पर पसरे सन्‍नाटा का नजारा

यहां से हम निकले जब ठेहा पहुंचे तो वहां बूथ संख्‍या-323 और टोला फतेहराय बूथ संख्‍या-319, प्रीतम छपरा के बूथ संख्‍या-304, दलन छपरा के बूथ संख्‍या-178, आदि पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण लगभग डेढ़ से दो घंटे तक मतदान बाधित रहा. सबसे ज्‍यादा ताज्‍जुब सुकरौली के पंचायत भवन पर के मतदान केंद्र-194 को देख कर हुई. वहां न मतदाताओं को लाइन में लगने की जगह थी, न पानी और शौचालय की व्‍यवस्‍था.

सुकरौली में नहीं थी मतदाताओं को खड़े होने की भी जगह

लोग किसी तरह वोट की औपचारिका पूरी कर रहे थे. सबसे खास यह कि इस विधान सभा चुनाव में सभी दलों के प्रत्‍याशी भले ही कार्यकर्ताओं के कंधे पर चुनाव की जिम्‍मेदारी लाद, यह मंशा रखते हों कि उनके कार्यकर्ता चुनाव के दिन जी जान देकर उनके लिए काम करेंगे, किंतु यहां तस्‍वीर उसके विपरीत ही मिली. सभी दलों के कार्यकर्ताओ ने चुनाव के दिन आपसी एकता का एक अलग मिसाल कायम कर रहे थे. गंवई संबधों का ख्‍याल कर सर्वत्र शांति स्‍थापित थी.

अब दिन के तीन बज रहे हैं और हम हैं बैरिया से सटे धतूरी टोला में. यहां का बूथ पूरी तरह खाली दिखाई दे रहा है. कोई भी लाईन में नहीं लगा है. यहां से हमने बैरिया कंट्रोल रूम में फोन लगाया और तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत पूछा. जबाब मिला कि बैरिया में मतदान का प्रतिशत तीन बजे तक करीब 46.20 प्रतिशत पहुंच चुका है.

बहुत दिनों से था अरमान, हम भी डालें वोट

बैरिया विधान सभा में मतदान का पर्व सही समय पर शुरू हो गया था. आज हमें ऐसे भी युवा मिले, जो पहली बार 2017 के विधान सभा चुनाव में अपना वोट डाले, काफी खुश नजर आ रहे हैं. हमने जयप्रकाशनगर के दलजीत टोला में पहली बार वोट डाल कर घर वापस जा रहे युवाओं से बात की. हमें मिले आजाद, आशीष, राजा आदि ने बताया कि दिल में बहुत दिनों से यह अरमान था कि हम भी अपना वोट डालें, वह मुराद इस बार उम्र होने पर पूरी हो सकी. उनसे यह यह सवाल कि आप लोगों ने अपना वोट किस लिए और किसको दिया ? जबाब मिला कि हम युवा हैं, जातिवादी नहीं, गांव का विकास कौन कर सकता है ? यूवाओं का ख्‍याल कौन कर सकता है ? हमने उसी को वोट दिया है.

यूपी-बिहार सीमा पर रही चौकसी

बैरिया विधान सभा में पशासन की विशेष नजर यूपी-बिहार की सीमा पर भी रही. मांझी का जयप्रभा सेतु हो या जयप्रकाशनगर का बीएसटी बांध. सर्वत्र विशेष रूप से चौकसी देखी गई.

नाम को लेकर मतदाता रहे परेशान

तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद इस बार मतदाता सूची से नाम कटने की शिकायत का तांता लगा रहा. गांव के लोगों ने खुले रूप से अपने बीएलओ पर यह आरोप लगाया कि बीएलओ गांव की जातिगत भावना से अधिकांश लोगों का नाम सूची से गायब कर दिए हैं. यह शिकायत हर बूथ पर आम थी.

Tags: बैरिया भरत सिंह विधानसभा वोटिंग सांसद

Post navigation

Previous: दोपहर बाद तीन बजे तक बलिया जिले में 49.27 % मतदान
Next: दूसरों को दिक्कत न हो, इसलिए यादव आपस में ही लड़ लेते हैं – लालू यादव

ये भी पढ़ें

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता

You may have missed

Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026
sadak nirman gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 3 October, 2026
Belthra Lekhpal Protest
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.