Skip to content
30 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कबीरपुर गांव में गूंजा – रोड नहीं तो वोट नहीं
  • जिला जवार
  • वायरल VIDEO

कबीरपुर गांव में गूंजा – रोड नहीं तो वोट नहीं

कबीरपुर (करीमुद्दीनपुर), बाराचवर, गाजीपुर के ग्रामीणो का दो टूक कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं.
News Desk 1 February, 2017 1 minute read
KABIRPUR

कबीरपुर (गाजीपुर) से अनिल गोड़

कबीरपुर (करीमुद्दीनपुर), बाराचवर, गाजीपुर के ग्रामीणो का दो टूक कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लोग इस बार यूपी विधानसभा के चुनाव का बहिष्कार कर रहे है. कारण, अन्य सुविधाओं की तो बात छोड़िये. इस गांव में आजादी से लेकर अब तक कोई सम्पर्क मार्ग तक नहीं बनाया गया. चुनाव जब-जब आता है तो हर दल के नेता आते हैं और वादे करते हैं, कसम खाते हैं कि इस बार हमको वोट दो और जीतेंगे तो आपका सम्पर्क मार्ग जरूर बनवा देंगे और जब माननीय बनने के बाद वे कभी इस गाव में आते ही नहीं.

कबीरपुर के ग्रामीणों ने दी चेतावनी
करीमुद्दीनपुर के कबीरपुर गांव के लोग आक्रोशित हैं. उनके आक्रोश का कारण जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा है. गुस्साएं कबीरपुर गांव के ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके आवागमन के लिए मार्ग का निर्माण नहीं किया गया तो वह विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे. कबीरपुर गांव के लोगों का दर्द है कि आजादी के इतने वर्षों के बाद भी उन्हें आवागमन के लिए एक सड़क तक जनप्रतिनिधि उन्हें उपलब्ध नहीं करवा पाए, जबकि लोकतंत्र के महापर्व रूप हर चुनावी बेला में वह झूमकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं.

चुनाव में सिर्फ विकास के सब्ज बाग दिखाए जाते हैं
चुनाव के दौरान नेताओं की ओर से विकास का सब्जबाग तो दिखाया जाता है, लेकिन माननीय बनते ही वह मतदाताओं को बिसार देते हैं. यही कारण है कि आज भी वह रेलवे ट्रैक के किनारे—किनारे आवागमन करने को विवश हैं. जिसके कारण हमेशा अनहोनी होने की आशंका भी बनी रहती है. गांव में लगभग डेढ़ हजार मतदाता हैं. कबीरपुर गांव के पंचम चौहान, कृष्णमुरारी गोड़, अनिल गोड़, सिद्धनाथ यादव, रामचिज गोड़, रामाकांत चौहान, सूर्यनाथ चौहान, चुलबुल गोड़ आदि लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनका गांव जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में आता है. यदि उन्हें आवागमन के लिए मार्ग की सुविधा नहीं मिली तो वह इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे.

ऐसे में शत प्रतिशत मतदान का सपना कैसे पूरा होगा

एक तरफ जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव में शत—प्रतिशत मतदान को लेकर एड़ी—चोटी का जोर लगा दिया है. इस मुहिम को परवान चढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन आए दिन किया जा रहा है. मतदाता जागरूकता रैलियों से लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इन कार्यक्रमों में छात्र—छात्राओं से लेकर ग्रामीणों तक को शामिल किया जा रहा है. डीएम संजय कुमार खत्री खुद गांवों में चौपाल लगाकर मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि सभी मतदाता विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करें. जाहिर प्रशासन के सारे अभियान की हवा निकालने के लिए कबीरपुर जैसे गांव पर्याप्त है.

बलिया तहसील में है मेरा गांव करची (ग्राम पंचायत नारायणपुर). सिंहपुर चट्टी के करीब से एक सड़क है जिससे नेशनल हाईवे तक पहुंचने के लिए रेल ट्रैक पार कर जाना पड़ता है. कल्पना कीजिए इस गांव के बच्चे या मरीज कैसे सफर करते होंगे. यहां लोग सिर्फ वोट मांगने आते हैं, इसके बाद हमारी खोज खबर लेने न तो कोई अधिकारी आता न ही नेता. – मुकेश गुप्ता, करची, नारायणपुर, बलिया

(बलिया लाइव के विजिटर्स की व्हाट्सऐप साझेदारी)

Tags: बाराचंवर विधानसभा

Post navigation

Previous: पंडित विश्वनाथ उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि
Next: सलामी बल्लेबाज रवि सिंह का आतिशी शतक, ताड़ीबड़ागांव ने लखनऊ को हराया  

ये भी पढ़ें

Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026
Cow in Picup
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

General Desk 29 September, 2026
Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026

Recent Posts

  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं

You may have missed

Ketki Singh sewa sankalp
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बांसडीह

विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत

General Desk 29 September, 2026
Cow in Picup
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार

General Desk 29 September, 2026
Durga Pandal Dinosor theme
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम

General Desk 28 September, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.