Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. हौसले मजबूत हों तो कठिन से कठिन राह भी आसान हो जाती है। इसे सच कर दिखाया है बेल्थरा रोड की बेटी अंशिका राजभर ने। मां की मौत, आर्थिक तंगी और तमाम मुश्किलों के बावजूद अंशिका ने हार नहीं मानी और नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंशिका राजभर सोनाडीह ग्राम सभा की रहने वाली हैं। पिता का नाम सत्यनारायण राजभर हैं जो कि मजदूरी करके घर का गुजारा चलाते हैं। कुछ दिन पहले ही अंशिका की मां का निधन कैंसर से हो गया था। मां को खोने का गम बड़ा था, लेकिन अंशिका ने इस दुख को अपनी ताकत बनाया और लगातार अभ्यास में जुटी रहीं। उनकी मेहनत रंग लाई और उनका चयन नेशनल चैंपियनशिप के उत्तर प्रदेश की अंडर 19 टीम के लिए हो गया।
अंशिका की इस उपलब्धि की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। शुक्रवार सुबह जब वह बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन पहुंची तो उनका भव्य स्वागत किया गया। बेल्थरारोड उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सभासद निलेश दीपू ने स्थानीय लोगों के साथ फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
