Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविसंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. सरयू नदी का रौद्र रूप बांसडीह तहसील क्षेत्र के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। अब नदी ने महाराजपुर गांव के नाहरछपरा टोले को अपने निशाने पर ले लिया है। बुधवार की रात भर हुई तेज कटान से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्थिति यह है कि नदी और आबादी के बीच अब सिर्फ 20 मीटर का फासला बचा है।
रात भर ग्रामीण टार्च और लाठी लेकर नदी किनारे पहरा देते रहे। लोगों को डर है कि अगर कटान तेज हुआ तो पूरा टोला नदी में समा जाएगा। बाढ़ खंड के अभियंता मौके पर डटे हैं। बचाव के लिए नई तकनीक अपनाई जा रही है। नदी में बांस की बल्लियां गाड़कर जियो तिरपाल और बालू भरे जियो बैग डाले जा रहे हैं, जिससे कटान की गति पर कुछ लगाम लगी है,लेकिन नदी का प्रवाह इतना तेज है कि अस्थाई उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं।
गुरुवार सुबह से फिर मजदूरों को लगाकर कटान रोधी कार्य तेज कर दिया गया है। उधर गांव में पलायन का मंजर है। लोग अपने आशियाने को खुद उजाड़ने को मजबूर हैं। पक्की दीवारों से ईंट निकालकर, चौखट-दरवाजे उखाड़कर ट्रैक्टर-ट्रालियों से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है। प्रशासन ने चितबिसांव खुर्द के विद्यालय में राहत शिविर शुरू कर दिया है।
वहीं राजस्व टीम खेतों में हुए नुकसान का सर्वे कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि कटान पीड़ित हर परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।महाराजपुर के अलावा सुल्तानपुर गांव के सामने भी सरयू तेजी से आबादी की ओर बढ़ रही है, जिससे वहां भी डर का माहौल है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
