Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. विधायक हंसू राम ने क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई।
अवायां विद्युत उपकेंद्र के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को सोनाडीह फीडर की नई विद्युत लाइन बंद मिलने पर विधायक ने मौके पर मौजूद जेई से जानकारी ली और जवाब-तलब किया।
जेई ने बताया कि फॉल्ट की जांच के लिए आवश्यक लोकेटर उपलब्ध नहीं होने के कारण नई लाइन चालू नहीं हो पा रही है। इस पर विधायक ने तत्काल अधीक्षण अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराया और आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने को कहा।
विधायक ने क्षेत्र में जेई की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानांतरण के बाद भी संबंधित कर्मचारी को रिलीव नहीं किए जाने के मामले पर भी विधायक ने अधिकारियों से जवाब मांगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिजली आपूर्ति में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सोनाडीह फीडर की समस्या को 48 घंटे के भीतर दूर कर लाइन को सुचारु कराने का अल्टीमेटम दिया।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलना उनकी प्राथमिकता है। फॉल्ट के नाम पर लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत दोबारा नहीं मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
