Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बलिया
बलिया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की ओर से मंगलवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, काजीपुरा, बलिया में सर्वाइकल कैंसर विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के सचिव (पूर्ण कालिक) चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की।
शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए चन्द्र प्रकाश तिवारी ने सर्वाइकल कैंसर के कारणों, प्रमुख लक्षणों, बचाव के उपायों तथा समय रहते जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि जागरूकता और समय पर जांच के माध्यम से इस बीमारी के गंभीर परिणामों से बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने महिलाओं से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों तथा जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध विधिक सहायता के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। कहा कि किसी भी प्रकार के असामान्य स्वास्थ्य लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए.
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकीय विशेषज्ञों द्वारा भी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिविर में डॉक्टर शुभम श्रीवास्तव, पैरालीगल वालेन्टियर्स श्री कृष्णानन्द चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं आमजन को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
