Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर हनुमानगंज मार्ग पर मंगलवार दोपहर छोड़हर गांव के समीप सड़क किनारे स्थित खंभे से टकरा जाने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर काफी से संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। श्रीभगवान यादव निवासी ब्रहमाईन (हनुमानगंज) अपने साथी राजकुमार सिंह निवासी श्रीपुर,के साथ गांव से हनुमानगंज जा रहे थे। जैसे ही वे छोड़हर राम जानकी मंदिर के समीप पहुंचे उनकी बाइक असंतुलित होकर खंभे से टकरा गई।
घटना में बाइक चला रहे श्रीभगवान के चेहरे व सिर में गंभीर चोट आई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा राजकुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों सड़क पर ही गिर पड़े। कुछ देर में वहां जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया जिसके बाद मौके पर पहूंची एम्बुलेंस घायल राजकुमार को लेकर जिला अस्पताल गई। वहीं मृतक श्रीभगवान के शव का पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
