Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा ससना बहादुरपुर स्थित विद्यालय परिसर एवं चबूतरे पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमाशंकर उर्फ बाऊल यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत निधि से करीब साढ़े चार लाख रुपये की लागत से यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के दिनों में विद्यालय परिसर में कीचड़ और जलभराव की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। इंटरलॉकिंग होने से परिसर साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखाई देगा तथा छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
