Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. जितिया पर्व को लेकर जनपद की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पुत्र की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना को लेकर महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। शाम होते ही बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर पहुंचीं और आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सरयू घाटों पर शाम से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने नदी में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और जितिया व्रत से जुड़ी परंपराओं के अनुसार पूजा अर्चना की। इस दौरान घाटों पर भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
मान्यता है कि जितिया व्रत माताएं अपने पुत्र की दीर्घायु और उसके जीवन में आने वाले संकटों को दूर करने की कामना से रखती हैं। यह व्रत कठिन माना जाता है, जिसमें महिलाएं करीब 24 घंटे तक अन्न-जल का त्याग कर निर्जला रहती हैं। अगले दिन पूजा-पाठ और पारंपरिक विधि पूरी करने के बाद महिलाएं व्रत का पारण करती हैं।
ग्रामीण अंचलों में जितिया व्रत को लेकर धार्मिक आस्था और लोकविश्वास का विशेष महत्व है। बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि यह पर्व मातृत्व की ममता, त्याग और संतान के प्रति मां की अटूट आस्था का प्रतीक है। इसी लोकविश्वास में क्षेत्र में एक कहावत भी प्रचलित है,का हो तोहार माई खर-जुतिया कई ले रहली।” यानी मां ने अपने पुत्र की सलामती और लंबी उम्र के लिए कठिन व्रत किया है।
जितिया पर्व के चलते सीयर ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को सरयू घाटों पर देर शाम तक श्रद्धालु महिलाओं की आवाजाही बनी रही। पूजा अर्चना के दौरान महिलाओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना की।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
