Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला डूहीं मूसी चट्टी का है, जहां चोरों ने एक स्वर्णकार की दुकान को निशाना बनाते हुए दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण, नगदी और जरूरी कागजात चुरा लिए.
घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की. जानकारी के अनुसार बांसडीह बड़ी बाजार निवासी पंकज सोनी पुत्र गुड्डू सोनी की डूहीं मूसी चट्टी पर स्वर्ण आभूषण की दुकान है। रविवार सुबह किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही पंकज सोनी मौके पर पहुंचे तो दुकान का शटर खुला था और ताले टूटे पड़े थे।
दुकान में रखी अलमारी भी गायब थी। दुकानदार ने आसपास तलाश की तो दुकान से कुछ दूरी पर खेत में अलमारी टूटी हुई पड़ी मिली। पीड़ित के अनुसार अलमारी में करीब एक किलो चांदी के नए पुराने आभूषण और 30 हजार रुपए नगदी रखी थी। इसके अलावा ग्राहकों को दिए गए आभूषणों और लेनदेन का हिसाब-किताब रखने वाली खाता-बही, पर्चियां और अन्य जरूरी दस्तावेज भी अलमारी में रखे थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से घटना के खुलासे का प्रयास कर रही है।
स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार सोनी उर्फ गुड्डू सोनी ने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे व्यापारी भयभीत हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की कि दुकान में हुई चोरी का जल्द से जल्द खुलासा किया जाए।
मामले प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।घटना के अनावरण के लिए टीमें लगाई गई है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
