Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय. बलिया
प्रयागराज/बलिया. पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां मंगलवार को प्रयागराज में संगम में विसर्जित की गईं. अस्थि कलश को विसर्जन के लिए उनके अनुज पंचदेव चौधरी, रामबचन यादव, विश्राम चौधरी एवं शुभेक्षु लेकर संगम पहुंचे थे।
अस्थि कलश के प्रयागराज पहुंचते ही संगम तट पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। अस्थि कलश के संगम तट पर पहुंचते ही उपस्थित जनसमूह ने भरे गले से “रामगोविन्द चौधरी अमर रहें” के नारे लगाए। नारों से संगम तट का वातावरण भावुक हो उठा।
स्व. रामगोविन्द चौधरी जी के निधन से समाजवादी विचारधारा, बलिया सहित पूर्वांचल की राजनीति और उनसे जुड़े असंख्य लोगों के बीच गहरा शोक है। संगम तट पर उमड़ा जनसमूह उनके प्रति लोगों के स्नेह, सम्मान और आत्मीय जुड़ाव का भावपूर्ण प्रमाण रहा।

महानगर सपा अध्यक्ष इफतिखार हुसैन, सपा नेता तारीक भोजपुरी संगम पत्रिका के संपादक अजीत सिंह,बलिया जिला अध्यक्ष सुनील मौर्या,सुशील पाण्डेय कान्हजी, हरेंद्र सिंह,सईद अज्जू, अध्यक्ष युव जन सभा रविंद्र यादव,इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अवनीश यादव, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव पूर्व,इलाहाबाद विश्व विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव, छात्र नेता राहुल पटेल, अजीत यादव, आदिल हमजा, पूर्व अध्यक्ष इलाहाबाद डिग्री कॉलेज समीर पाण्डेय,शिव शंकर सरोज, हरेंद्र यादव संदीप यादव आदि लोग उपस्थित थे
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
