Ballia-पर्यावरण असंतुलन एक गंभीर चुनौती, पौधा लगाएं और उसकी देखभाल भी करें-विधायक केतकी सिंह

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया.  विश्व पर्यावरण दिवस व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह ने शुक्रवार को मैरीटार गांव में पौधारोपण किया। इस दौरान गांव में विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाये गये।

विधायक केतकी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल भी करे। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वृक्षारोपण अभियान में  भागीदारी निभाई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी बांसडीह मनोज कुमार शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष नीतिश पाण्डेय रंजन, दयाशंकर राजभर, प्रमोद सिंह, दीपू सिंह राजेश सिंह, मुनजी गोड़ आदि थे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE