
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दुबहर, बलिया. बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास जारी हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी हालात खास नहीं बदले हैं. आज सुबह 10:00 बजे विद्युत उपभोक्ता दुबहर फीडर पर अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे.
इन लोगों का आरोप था कि लगातार विद्युत कटौती एवं अनियमित आपूर्ति से वह परेशान हो गए हैं। उपभोक्ता अपनी समस्या निराकरण हेतु सहायक अभियंता एवं अभियंता से मिलना चाह रहे थे, हालांकि भीड़ को देख दोनों अधिकारी बहाना बनाकर फीडर से गायब हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घंटों इंतजार करने के उपरांत उपभोक्ता लिखित आवेदन क्षेत्रीय थाना अध्यक्ष, सहायक अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ जिलाधिकारी बलिया के नाम से शिकायत पत्र देकर वापस लौट गए। विद्युत उपभोक्ताओं ने निर्णय लिया कि आगामी 29 मई से पहले अगर फीडर की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो जाती है तो ठीक, वरना 29 मई से प्रातः 9:00 बजे से दुबहर फीडर पर आमरण अनशन होगा.
इस अवसर पर प्रमुख लोगों में किसान रविंद्र सिंह, पिंटू सिंह, संतोष पटेल, छितेश्वर नाथ पांडे, अभय सिंह, अनूप कुमार यादव रजनीकांत तिवारी हरिशंकर सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

