
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर बलिया में पंडित दीनदयाल चबूतरा समिति सदस्यों ने श्रीहनुमान जी मंदिर प्रांगण में भव्य अनुष्ठान संपन्न कराया। इस अवसर पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन के महामंत्र “हरे राम हरे राम… हरे कृष्ण हरे कृष्ण…” और बजरंगबली की जय के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में सराबोर हो उठा।
इस दौरान आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र के साधु-संतों, कीर्तन मंडली, वरिष्ठ बुजुर्गों और गणमान्य शुभचिंतकों को ‘अंगवस्त्रम’ भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने बुजुर्गों और विद्वानों का आशीर्वाद लेकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
युवा समाजसेवी, स्वयंसेवक व भाजपा नेता अनूप सिंह ने इस दौरान कहा कि-“धर्म के रास्ते पर चलिए, धैर्य रखिए और फिर…जीत कर लंका, अयोध्या लौटिए आराम से। प्रभु श्री हनुमान जी की सेवा और जन-कल्याण ही हमारा परम धर्म है। बिना किसी दबाव या धर्मांतरण (कनवर्जन) के, हमारी धार्मिक संस्कृति अपनी आंतरिक सुंदरता और सेवा भाव से स्वतः विश्व पटल पर विस्तारित हो रही है। विद्वानों और बुजुर्गों का सम्मान ही हमारी राष्ट्र-संस्कृति की आत्मा है।” चरैवेति-चरैवेति,यही तो मंत्र है अपना।
इस मौके पर नवीन सिंह, संजय राय, रामनाथ सिंह, रणजीत सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ,संजय चौबे,कृष्ण सिंह ,अभिषेक सिंह, महेश सिंह, रवि सिंह, रेखा सिंह, निधि सिंह, नेहा सिंह, मधु सिंह, कपिल देव सिंह ,विनोद सिंह, दीप माला सिंह,शैल सिंह , कौशल्या सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

