
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
ब्यूरो इनपुट के साथ अमित उपाध्याय की रिपोर्ट
मुरादाबाद. प्रदेश के मुरादाबाद में सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया तो सभी के होश उड़ गए और सवाल उठने लगे कि क्या पत्नी और साली जैसे रिश्ते अब इस स्तर पर पहुंच गए हैं कि वहां भरोसे की गुंजाइश ही नहीं? इस घटना में सामने आया कि युवक की करंट से मौत नहीं हुई तो जहर देकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया.
मुरादाबाद पुलिस ने युवक पवन (30 वर्ष) की हत्या के मामले में नामजद चार आरोपियों -उसकी पत्नी आंचल, साली शिखा और आंचल के प्रेमी अंकित और शिखा के प्रेमी अजय दिवाकर को गिरफ्तार किया है.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मुरादाबाद के ग्राम बघी गोवर्धनपुर थाना मैनाठेर निवासी और वर्तमान में मझोला थाना क्षेत्र की हाइडिल कॉलोनी में रह रहे देवेंद्र सिंह ने बीते शुक्रवार यानी 22 मई को थाने में तहरीर देकर अपने भाई पवन कुमार ठाकुर की हत्या का आरोप लगाया था। वहीं पवन की पत्नी आंचल की ओर से पवन के खुदकुशी कर लेने की बात कही गई थी.
पवन और आंचल की शादी 2020 में हुई थी और दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। पवन के भाई देवेंद्र की तहरीर के अनुसार पवन की पत्नी आंचल का अंकित नाम के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था, पवन इसका विरोध करता था। अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को एक सोची-समझी साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया।
पुलिस सूत्रों और देवेंद्र की तहरीर से मिली जानकारी के अनुसार 22 मई की रात करीब आठ बजे जब पवन कुमार अपने घर पहुंचा तो वहां पत्नी आंचल, उसका प्रेमी अंकित, साली शिखा और उसका प्रेमी अजय दिवाकर पहले से ही मौजूद थे। आरोपियों ने पवन को पकड़कर चारपाई से बांध दिया और बेरहमी से पीटा।
आरोपियों ने पवन के शरीर पर बिजली के केबल से नौ बार करंट के झटके दिए जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पवन के सीने, हाथ और तलवों पर मिले निशानों से हुई है। करंट लगने के बाद भी पवन की सांसें नहीं थमीं तो आरोपियों ने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर उसे जबरन पिला दिया।
यही नहीं, बताया कि पवन जहरीले पदार्थ की वजह से दम तोड़ रहा था उस समय पत्नी आंचल मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर अपने प्रेमी के साथ रोमांस कर रही थी।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि पवन को अपनी हत्या का अंदेशा पहले से ही था। उसने अपनी बहनों को पहले ही आगाह कर दिया था कि अगर उसकी मृत्यु हो जाए तो उसे आत्महत्या न समझा जाए, क्योंकि उसकी पत्नी का आचरण ठीक नहीं था।
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया कि पति की हत्या की योजना करीब 15 दिन पहले आंचल ने तब ही रच ली थी जब वो अपने मायके गई थी। हत्या को खुदकुशी दिखाने की कोशिश में आंचल अस्पताल में शव के पास बैठकर आंसू बहाने का नाटक करती रही। पुलिस ने मृतक की बहनों से पूछताछ की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आंचल ने पुलिस को बताया कि उससे गलती हो गई और हत्या करने से बेहतर होता कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग जाती। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

