
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. भीषण गर्मी का कहर ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों पर भी पड़ रहा है। डाउन सद्भावना एक्सप्रेस में एक यात्री भीषण गर्मी के बीच बेहोश हो गया जिसे आरपीएफ के जवानों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सोमवार की है।
दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले दरभंगा जनपद के लहेरिया सराय निवासी राजकुमार झा (50 वर्ष) दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे कि हीटवेव के कारण ट्रेन के डब्बे में ही गिरकर बेहोश हो गए। किसी यात्री ने इसकी सूचना मोबाइल से रेलवे की हेल्पलाइन पर दी.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर उक्त डब्बे में आरपीएफ के जवान पहुंचे तब तक ट्रेन खुल गई, छपरा में यात्री को उतार कर आरपीएफ वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यात्री की जेब मे मिले मोबाइल फोन से उनके परिजनों को इसकी सूचना दी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

