Ballia-नाबालिग को शादी का झांसा देकर शादीशुदा युवक करता रहा शोषण, गहने और नकदी भी हड़प लेने का आरोप

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित शारीरिक शोषण, आर्थिक धोखाधड़ी और धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक ने किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही विवाहित है, इसके बावजूद उसने पीड़िता को शादी का भरोसा देकर मुंबई ले जाकर बसने और बेहतर भविष्य का सपना दिखाया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

परिवार का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को अपने प्रभाव में लेकर घर में रखे सोने-चांदी के गहने तथा जमीन खरीदने के लिए रखी गई लगभग 9 लाख रुपये की नकदी भी अपने पास मंगवा ली। इसके अलावा 20 से 25 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मांग करने का भी आरोप लगाया गया है।

जब परिजनों को इस पूरे मामले की जानकारी हुई और उन्होंने विरोध किया तो आरोपी पक्ष ने कुछ गहने वापस कर दिए, लेकिन नकदी और अन्य सामान कथित रूप से वापस नहीं किया गया। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी धमकी देता है और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देता है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि विरोध करने पर पीड़िता के पिता की दुकान में आगजनी की घटना हुई, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया।

पीड़ित परिवार ने उभांव थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी युवक एवं उसके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नाबालिग की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी गुहार लगाई है।इसी बीच, पीड़िता की दादी ने आरोप लगाया कि जब वह एसपी बलिया को प्रार्थना पत्र देने के बाद संबंधित पुलिस चौकी पहुंचीं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जिससे वे आहत होकर वापस लौट गईं। हालांकि, संबंधित पुलिस चौकी प्रभारी ने ऐसे किसी भी घटना से इनकार किया है।

मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने आजमगढ़ में पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि डीआईजी स्तर से हस्तक्षेप के बाद पुलिस अधीक्षक बलिया से बातचीत हुई, जिसके बाद परिवार को निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया गया है।

मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। देखना होगा कि पुलिस इस गंभीर प्रकरण में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.