
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. पति-पत्नी के विवाद में मायकेवालों ने पति और उसके भाई को लाठी डंडे से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। रेवती थाना क्षेत्र के मोहन छपरा में यह वारदात उस समय हुई जब पीड़ित खेती के लिए गंगा पांडे के टोला खाद खरीदने गए थे।
बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्ली निवासी ददन वर्मा ने रेवती थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने भाई सूरज कुमार वर्मा के साथ अपने पिकअप पर खाद खरीदने के लिए गंगा पांडे के टोला गये थे. शुक्रवार की शाम मोहन छपरा में उनकी ससुराल के लोग आ गए और मुझे तथा मेरे भाई को लाठी डंडे से मारने पीटने लगे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया कि मेरे और मेरे पत्नी का कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। इस मामले में ददन वर्मा की तहरीर पर रेवती पुलिस ने श्रीनगर निवासी सुजीत वर्मा व नीरज उर्फ दीपक वर्मा और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रेवती अनुपम जायसवाल ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

