
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बांसडीह,बलिया. शादी की तैयारियां अचानक मातम में बदल गया। शुक्रवार की शाम पकड़ी क्षेत्र के एकभीटिया गांव की चट्टी पर छोटे भाई के साथ दाढ़ी बनवाने गये दूल्हे और उसके छोटे भाई को बस ने टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूल्हा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। विषम परिस्थितियों के बावजूद दोनों परिवारों ने अस्पताल से दूल्हे को लाकर गाड़ी में ही शादी की रस्म पूरी कराई।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित पांडेय की बारात शुक्रवार को बांसडीह कस्बा के मझवा वार्ड नंबर-9 निवासी तेग बहादुर तिवारी की पुत्री प्रमिला के यहां जानी थी। घर में परछावन और बारात की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच अंकित अपने 18 वर्षीय छोटे भाई सर्वजीत पांडेय के साथ बाइक से दाढ़ी बनवाने एकभीटिया चट्टी पर गया था।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया जा रहा है कि वापस लौटते समय गांव के पास सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात वाराणसी में इलाज के दौरान सर्वजीत पांडेय की मौत हो गई, जबकि दूल्हा अंकित पांडेय को बलिया ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
घटना और मौत की खबर मिलते ही दुल्हन पक्ष में भी मातम छा गया। इसके बाद लड़की पक्ष के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और लड़के के परिजनों व डॉक्टरों से बातचीत की। परिजनों के आग्रह और डॉक्टरों की अनुमति के बाद दूल्हा अंकित को कुछ समय के लिए अस्पताल से बांसडीह लाया गया।
दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ राकेश मिश्रा, पवन तिवारी, सुरेंद्र तिवारी और मिथिलेश तिवारी अंकित को अर्टिगा गाड़ी से लेकर मझवा पहुंचे। वहां बेहद गमगीन माहौल में गाड़ी के भीतर ही सिंदूरदान और शादी की रस्म पूरी कराई गई। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे को दोबारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह दर्दनाक घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

