
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया.बलिया की बेटी शिप्रा सिंह ने अपने जोशीले भाषण से सबका दिल जीत लिया. उत्तर प्रदेश विधानसभा में मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ प्रतियोगिता में शिप्रा सिंह ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया.
शिप्रा सिंह बलिया नगर के महावीरनगर की निवासी हैं। उन्होंने विधानसभा में आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं को संबोधित करते हुए बहुत ही जोशीले अंदाज में अपनी बात रखी. उनका भाषण किसी मंझे हुए नेता जैसा था और उन्होंने दिखा दिया कि उनमें आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं हैं.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने के बाद शिप्रा को अब संसद में होने वाली राष्ट्रीय युवा संसद में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि के तौर पर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. शिप्रा ने अपने भाषण में केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत 2047 के विजन पर अपने विचार रखे.

उन्होंने बजट को देश के युवाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए अवसरों से भरा बताया। अपने जोशीले भाषण में उन्होंने कहा कि आज का भारत बदल चुका है और युवाओं की ताकत से हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने सौ रुपये के नोट का उदाहरण देते हुए कहा कि आज का बजट युवाओं को अपनी आर्थिक क्षमता बढ़ाने का अवसर देता है। ‘प्रधानमंत्री धन- धान्य कृषि योजना’ का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इससे करीब 1.7 करोड़ किसानों को सहायता मिलेगी, जिनमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। उन्होंने भारत की प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने दुनिया को शून्य, शतरंज और ज्ञान की दिशा दी है, और अब समय है कि भारत फिर से ‘विश्वगुरु’ के रूप में अपनी पहचान स्थापित करे।
अपने अनुभव साझा करते हुए शिप्रा सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में ‘युवा राजदूत’ के रूप में बांग्लादेश में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व का क्षण था, जहां उन्हें सम्मानजनक स्वागत मिला। भाषण के अंत में उन्होंने सभी युवाओं को ‘विकसित भारत 2047’ के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए कहा, “हम भारतीय युवा यह शपथ लेते हैं कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

