Ballia-एनएच-31 से बभनौली तक बन रहे बाईपास कॉरीडोर का डीएम ने लिया जायजा, समयसीमा पालन की हिदायत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को एनएच-31 से एनएच-107 बभनौली तक प्रस्तावित बाईपास कॉरिडोर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे मार्ग का जायजा लिया और निर्माण कार्य की प्रगति व गुणवत्ता का आंकलन किया।

जिलाधिकारी ने बलिया- बांसडीह मार्ग से जुड़े सुरहाताल क्षेत्र में निर्माण कार्य को विशेष सावधानी के साथ करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने, समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा करने तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

जिलाधिकारी ने कहा कि बाईपास कॉरिडोर के निर्माण से शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाएगी। निरीक्षण में एसडीएम सदर तिमराज सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई, डीएफओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.