दिवंगत पुलिस उप निरीक्षक का बलिया के रेवती में अंतिम संस्कार, ड्यूटी के दौरान वाहन की टक्कर से हुई मौत

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

रेवती,बलिया. उप निरीक्षक पद पर कार्यरत रेवती कस्बा के वार्ड नं 7 निवासी ताज अहमद खां की ड्यूटी के दौरान टोटो वाहन के द्वारा टक्कर मार दिए जाने से मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. नगर रेवती के स्टेशन रोड स्थित कब्रिस्तान में बुधवार को हाफिज अलाउद्दीन के द्वारा उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया।

बिहार पुलिस में उप नीरिक्षक पद पर छपरा के एकमा थाना में तैनात रहे ताज अहमद खां (58) बीते शनिवार को अपने एकमा थाना क्षेत्र के गंज गांव स्थित एक इण्डेन गैस के गोदाम पर हंगामा कर रहे युवकों को समझा रहे थे। इसी दौरान ताज अहमद को तेज रफ्तार टोटो ने धक्का मार दिया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

घटना के बाद उन्हें एकमा के एक निजी क्लिनिक ,फिर मेदांता पटना तथा सुधार नहीं होने पर उन्हें जेएनएस अस्पताल पटना ले जाया गया जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मंगलवार की रात गांव रेवती शव आने पर लोगों की काफी भीड़ लग गई ।

खान 1990 में बिहार पुलिस ज्वाइन किए थे तथा 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी जमरूल खातून,बेटे ताहीर खान,तैयब खान,तौकीर खान, बेटी रजिया परवीन,रूबी परवीन हैं। बुधवार को सुबह उनको कब्रिस्तान में नमाज के बाद मिट्टी दी गई।

उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में मुस्लिम बंधुओं सहित सपा नेता रंजीत चौधरी, नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पाण्डेय, भाजपा नेता मांडलू सिंह, पप्पू पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा के अलावा रेवती थाने के एसआई अवनीश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.