
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जनपद में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से राजकीय बाल गृह (बालिका) निधरिया में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेन्द्र कुमार पौत्स्यायन एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शशि प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चियों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कुल 14 बच्चियों को एचपीवी का टीका लगाया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शशि प्रकाश ने बताया कि एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन एक प्रभावी उपाय है। यह टीका गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, योनि कैंसर समेत अन्य प्रकार के कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह वैक्सीन जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध है। 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह तक की आयु की बच्चियां अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर यह टीका लगवा सकती हैं। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 8005193246 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

