Ballia-बांसडीह तहसीलदार पर मनमानी का आरोप, जाति प्रमाण पत्र जारी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. गोंड जनजाति के जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 11वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

धरना पर बैठे उमाशंकर गोंड ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बांसडीह के तहसीलदार बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर प्रशासन किस तरह के साक्ष्य मांग रहा है और कौन से दस्तावेजों को आधार मान रहा है, यह समझ से परे है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

धरनारत लोगों का कहना है कि कई बार आवेदन करने के बावजूद उनके जाति प्रमाण पत्र निरस्त किए जा रहे हैं, जिससे छात्र-युवा छात्रवृत्ति और सरकारी नौकरियों के अवसरों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक तहसील प्रशासन सभी पात्र लोगों का गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं करता, तब तक उनका धरना अनवरत जारी रहेगा, चाहे इसमें कितना भी समय क्यों न लगे।

गौरतलब है कि इससे पहले उच्च न्यायालय के आदेश पर कुछ प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अधिकांश आवेदक अब भी प्रमाण पत्र से वंचित हैं, जिसको लेकर आंदोलन जारी है।

धरने में बिट्टू गोंड, गौतम गोंड, कन्हैया गोंड, प्रिंस गोंड, निहाल गोंड, संतोष कुमार गोंड, विजय शंकर गोंड, शिवम कुमार गौड़, अमित कुमार, राजेंद्र कुमार, खड़क बहादुर, सतुंजय कुमार, राम सूरज कुमार गोंड सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

——————

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.