
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
बलिया लाइव ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ/बलिया. जनपद की बहुप्रतीक्षित स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आज एक ऐतिहासिक दिन है. लखनऊ में योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट ने बलिया में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दे दी है. इस बारे में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विस्तार से जानकारी दी है.
मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि जनपद बलिया में स्थापित होने वाला यह मेडिकल कॉलेज स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय होगा। इसकी स्थापना के लिए मंत्रिपरिषद से स्वीकृति प्राप्त होना हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया कि मेडिकल कालेज का नाम महर्षि भृगु जी के नाम पर महर्षि भृगु चिकित्सा महाविद्यालय होगा। साथ ही यहां 2.5 एकड़ में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को समर्पित स्मारक का निर्माण होगा जो चित्तू पाण्डेय जी के नाम पर होगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
मेडिकल कॉलेज की स्थापना जिला कारागार, बलिया की भूमि पर की की जाएगी. इसके बन जाने से ना सिर्फ स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे बल्कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और ऊँचा होगा।
महर्षि भृगु चिकित्सा महाविद्यालय प्रदेश का 82वां मेडिकल कॉलेज होगा। इसके निर्माण की अनुमानित लागत करीब 437 करोड़ रुपए है। इसके निर्माण के बाद प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें भी बढ़ जाएंगी.
परिवहन मंत्री ने बलिया की समस्त सम्मानित जनता की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस जनहितकारी निर्णय हेतु आभार जताया और धन्यवाद अर्पित किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

