Ballia-सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए पंचायत सहायकों को डिजिटल कामकाज की ट्रेनिंग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड

बेल्थरारोड,बलिया. सीयर ब्लॉक में मंगलवार को पंचायत सहायकों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने किया.

बीडीओ ने कहा कि पंचायती राज विभाग से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए पंचायत सहायकों का डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का पूर्ण लाभ उठाने तथा सीखी गई जानकारियों को कार्यस्थल पर लागू करने को कहा।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत सहायकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, डिजिटल कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी प्रदान करना रहा। इसके अंतर्गत प्रतिभागियों को ऑनलाइन पोर्टल संचालन, डेटा एंट्री, पंजीकरण प्रक्रिया तथा लाभार्थी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को जिन बिंदुओं पर विशेष जानकारी दी गई, उनमें सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन,डिजिटल पोर्टल का उपयोग,लाभार्थियों का पंजीकरण एवं सत्यापन शामिल है.

कार्यक्रम में फैकल्टी इंचार्ज आदित्य सोनी, एडीओ पंचायत मनोज सिंह सहित प्रशिक्षणकर्ता के रूप में लवकुश विश्वकर्मा एवं कमलेश कुंवर उपस्थित रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से राजन साहू, उपेंद्र कुमार, मनीष प्रजापति, नागेंद्र कुमार, विमलेश कुमार, विशाल प्रजापति, दिनेश यादव, रोशनी भारती, शिल्पा सिंह, कुमारी निभा, लालसा देवी, साधना, जयप्रकाश, अमित कुमार, सुशील, रत्नेश, विकास, विजय, रोशनी भारतीय, प्रियांशी मौर्य, पिंकी, सिल्पानी, लाल शाह, साधना, ज्योति, किरण, रेखा, खुशबू, राजेश्वरी, कुमकुम, रीता, कृष्णा, आराधना, प्रीति, अमृता, आरती, वर्षा, उजमा हसन, अभिषेक, हेमा, अंकित, मयंक, सती प्रकाश, पवन सिंह, अक्षय, शिवानंद, आदर्श कुमार, शशिकला, आदित्य वर्मा, अंजली सिंह, राजेश्वरी पांडे, धर्मेंद्र यादव एवं विकास कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE