
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. जनपद में प्रस्तावित मेडिकल बाईपास कॉरिडोर के निर्माण कार्य को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। यह बाइपास एनएच 31 माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक बनने वाला है.
इस बाइपास परियोजना की कुल लागत 35.23 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य में तेजी लाई जाए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
डीएम ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग की लंबाई और चौड़ाई का सही माप लिया जाए तथा किसानों से संवाद स्थापित कर एलाइनमेंट तय किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कितने किसान प्रभावित होंगे, कितनी भूमि का अधिग्रहण होगा और कितने काश्तकार इसमें शामिल हैं—इन सभी बिंदुओं की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार की जाए।
इसके साथ ही सीमांकन कार्य जल्द पूरा करने और अतिक्रमण चिन्हित कर लाल निशान लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। यह बाईपास कॉरिडोर बनने से शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होने के साथ ही चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच और बेहतर होगी।
निरीक्षण में सीआरओ त्रिभुवन, एसडीएम सदर तिमराज सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

