
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रेवती,बलिया. नगर पंचायत रेवती के वार्ड नंबर 3 में श्रीराम पांडेय की हत्या के मामले में दो अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने के विरोध में पीड़ित परिवार ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता अंगद मिश्र के साथ थाने पहुंचकर गुहार लगाई। परिवार ने पुलिस पर आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाया है।
सपा नेता अंगद मिश्र ने आरोप लगाया कि श्रीराम पांडेय हत्याकांड में पुलिस ने तीन नामजद लोगों को हिरासत में लिया था। घटना के तीसरे दिन केवल एक आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि दो अन्य को अज्ञात दबाव के चलते छोड़ दिया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस दो दिन के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए थाना गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मृतक श्रीराम पांडेय की बेटी ममता ने बताया कि उनके पिता की हत्या तीन लोगों ने की थी। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में दो को छोड़ दिया गया। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी परिवार के सदस्य उन्हें लगातार धमकियां दे रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि “अभी एक को मारा, एक को और मारेंगे।” उन्होंने थाना में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल से न्याय और शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
इस संबंध में सीओ बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि जिस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिले थे, उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले में साक्ष्य संकलन के साथ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान सपा नेता पप्पू पांडेय, पंकज यादव,मृतक श्रीराम पांडेय के पुत्र अर्जुन पांडेय, भतीजा योगेश पांडेय सहित अन्य स्वजन मौजूद रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

