
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बलिया
बलिया/लखनऊ. बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसू राम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक हंसू राम ने बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए स्वीकृत धनराशि एवं राज्य सरकार के सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। भेंट के दौरान विधायक ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण, नई संपर्क सड़कों के निर्माण, शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, शुद्ध पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक द्वारा प्रस्तुत सभी प्रस्तावों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता में नई उम्मीद जगी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

