
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया.भारतीय जनता पार्टी के आगामी पार्टी स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व संचालन सुरेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक को संम्बोधीत करते हुए संजय मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। इस दौरान 5 से 12 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इसमें मुख्य रूप से बूथ स्तर पर ध्वजारोहण, महापुरुषों को पुष्पांजलि, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, ‘गांव/बस्ती चलो अभियान’ और लाभार्थियों के साथ संवाद शामिल है। ध्वजारोहण और सजावट 6 अप्रैल को होगा जिसमें कार्यकर्ता अपने घरों और पार्टी कार्यालयों पर झंडा फहराएंगे और सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।
इसके आलावे बूथ स्तरीय कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर भाजपा के प्राथमिक और सक्रिय सदस्य एकत्र होकर स्थापना दिवस मनाएंगे। ग्राम संपर्क अभियान 7-12 अप्रैल तक होगा जिसमें विधायक, सांसद और पार्षद सहित सभी कार्यकर्ता गांवों और बस्तियों में जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
आठ तथा नौ अप्रैल को सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित होंगे। कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
आज की बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी विजय बहादुर दूबे ने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस मौके पर आलोक शुक्ला, कृष्णा पाण्डेय, श्वेता राय, अरुण सिंह बंटू, मनोरमा गुप्ता, आलोक सिंह, सन्तोष सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, संजीव सिंह, रणजीत कुशवाहा, सोनी तिवारी, सर्वानन्द तिवारी, आकाश तिवारी,नितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

