
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन शाखा जनपद बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सोमवार को बापू भवन टाउन हॉल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रांतीय पर्यवेक्षक एवं एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी के रूप में फार्मेसी काउंसिल के सदस्य शंकर पटेल तथा मंडलीय सचिव विवेक कुमार सिंह मौजूद रहे।
चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह ने 86 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मलय कुमार पांडेय (26 मत) को 60 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जावेद अख्तर ने 77 मत प्राप्त कर शिल्पी यादव (25 मत) को 52 मतों से हराया। मंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार पांडेय ने 83 मत प्राप्त कर प्रदीप पाठक (23 मत) को 60 मतों से पराजित किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इसके अलावा संयुक्त मंत्री पद पर प्रवीण कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश वर्मा, संगठन मंत्री पद पर पवन राय तथा संप्रेक्षक पद पर अमरनाथ पांडेय निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अधिवेशन के दौरान 12 सेवानिवृत्त फार्मासिस्टों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय सचिव विवेक कुमार सिंह ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

