
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
गड़वार,बलिया. थाना गड़वार पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वादी ने प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस पर थाना गड़वार में मुकदमा संख्या 68/2026 धारा 137(2), 87, 352, 351(3), 65(1) बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
विवेचना के दौरान सोमवार को उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्त को करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस दौरान पीड़िता/अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

