

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय बलिया द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में जनपद की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया. इनमें सनबीम स्कूल बलिया, ज्ञानपीठका स्कूल बलिया, बलिया 11, सोहाव 11, स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया, भलूही 11 और तपनी की कुल सात टीमें शामिल रहीं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन इनकम टैक्स अधिकारी अशोक यादव द्वारा किया गया। उद्घाटन मैच सनबीम स्कूल और स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के बीच खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनबीम स्कूल को 5–1 से पराजित किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दूसरा मैच ज्ञानपीठका स्कूल और सोहाव के बीच खेला गया, जिसमें सोहाव की टीम ने 4–1 से जीत दर्ज की। तीसरा मुकाबला भलूही 11 और बलिया 11 के बीच हुआ, जिसमें बलिया 11 ने एकमात्र गोल के आधार पर जीत हासिल की। चौथे मैच में सोहाव ने तपनी को 2–0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पांचवां मैच तथा दूसरा सेमीफाइनल बलिया 11 और स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया के बीच खेला गया, जिसमें बलिया 11 ने 2–0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला बलिया 11 और सोहाव 11 के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में सोहाव 11 की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बलिया 11 को 4–0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य ट्रेजरी अधिकारी आनंद दुबे द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत जिला खेल अधिकारी जवाहर सिंह यादव और जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मैचों में निर्णायक की भूमिका अमल कुमार कुंवर, अजीत सिंह और चंद्रकांत राय ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार सिंह ने किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

