Ballia-साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को निकले युवक को वाहन ने मारी टक्कर, पुलिस और ग्रामीणों ने की मदद

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

दुबहड़,बलिया. साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकले एक श्रद्धालु के संकल्प को सोमवार को उस समय अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा, जब दुबहड़ क्षेत्र के घोड़हरा ढाला के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हालांकि, इस हादसे में युवक बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पीड़ित युवक ने अपनी पहचान रोहित कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी खाकी मठिया,बनियापुर प्रखंड जिला छपरा, बिहार बतायी। बताया कि वह अपनी यात्रा पर था, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल का पिछला हिस्सा पूरी तरह मुड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही 112 डायल पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुँच गई। मौके पर तैनात कांस्टेबल गजेंद्र कुमार और कांस्टेबल मनु कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल किया और उन्होंने न केवल युवक को ढांढस बंधाया, बल्कि नैतिकता का परिचय देते हुए सक्रिय रूप से मदद की ।

पुलिसकर्मियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप पांडे पुत्र अवधेश पांडे ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खुद साइकिल की मरम्मत करवाने में मदद की। पुलिस और ग्रामीणों का एक ही उद्देश्य था कि युवक का द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन’ का संकल्प अधूरा न रहे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभी ने रोहित के प्रति सहानुभूति दिखाई और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। लोगों ने पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.