

Ballia-हवा भरने का एयरटैंक फटा, दुकान मालिक और उसकी पत्नी चपेट में आए
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा चट्टी पर सोमवार की दोपहर वाहनों के टायर में हवा भरने वाली टंकी फटने से दुकानदार की पत्नी की मौत हो गई तथा दुकानदार मालिक को गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया है। घटना के बाद पंहुची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
केवरा गांव निवासी 45 वर्षीय रवि कुमार वर्मा ने बांसडीह-सहतवार मार्ग पर केवरा चट्टी पर ही दोपहिया-चार पहिया वाहनों में हवा भरने का काम शुरू किया था। दोपहर में दुकानदार रवि की पत्नी 40 वर्षीय रेनू देवी घर से खाना लेकर दुकान पर गयी तथा दुकान के अंदर टंकी के पास बैठ गयी।

पत्नी के आने पर रवि चाय लेने चला गया तथा चाय लेकर ज्यों ही दुकान के अंदर घुसा तब तक हवा की बड़ी टंकी अचानक फट गई तथा रवि व रेनू देवी छिटककर दूर जा गिरे। मौके पर पहुंचे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल रेनू व रवि को लेकर सीएचसी बांसडीह पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सक ने रेनू देवी को मृत घोषित कर दिया तथा रवि को वाराणसी रेफर कर दिया। रवि को हाथ व पैर में गंभीर जख्म लगा है। रवि का एक 12 वर्ष का बेटा राजीव है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल में पहुंचे प्रधान दिलीप तिवारी,बृजेश सिंह, अजीत मिश्रा रमेश गुप्ता आदि ने शोक व्यक्त किया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

