

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में सोमवार को ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उभांव थाने के दीवान जनार्दन और होमगार्ड रमेश राम बाइक से थाने की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे चौकियामोड़ के समीप पहुंचे, सामने से अचानक एक ई-रिक्शा मुड़ गया। अचानक आई इस स्थिति में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया जा रहा है कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण होमगार्ड रमेश राम के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दीवान जनार्दन के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

