

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी, बलिया. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को माल्दह टोला स्थित हल्देश्वर नाथ पुरातन शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया।
शिव बारात में युवाओं द्वारा प्रस्तुत की गई आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। सजी-धजी झांकियों में बैलगाड़ी पर विराजमान भगवान शिव-पार्वती के साथ राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, ब्रह्मा, विष्णु, माता सरस्वती और राधा-कृष्ण की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भूत-प्रेतों के वेश में सजे कलाकारों ने बारात में रोचक रंग भर दिए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
हाथी, घोड़े और ऊंटों के साथ निकली इस बारात में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भारी भागीदारी रही। बारात हल्दी, सुल्तानपुर, नंदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते बलिया–बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।

श्रद्धालुओं के लिए भरसौता प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह एवं परसिया प्रधान कलटू सिंह के सौजन्य से मिष्ठान और पेयजल की सुंदर व्यवस्था की गई थी। इसी क्रम में मुड़ाडीह स्थित मुंडेश्वर महादेव मंदिर से भी शिव बारात की झांकी मनराखन बाबा, गायघाट कुआं नंबर एक और देवी तर बाजार होते हुए वापस लौटी। सीताकुंड और बिगही में भी भव्य शिव बारात निकाली गई।
इसके बाद आयोजकों की देखरेख में विधिवत शिव विवाह संपन्न हुआ तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था में राजू कुमार राय अपने पुलिस बल के साथ पूरी मुस्तैदी से डटे रहे।
24 घंटे के अनवरत हरिकीर्तन का आयोजन
हल्दी. महाशिव रात्रि के अवसर पर हल्दी–सहतवार मार्ग के सोनवानी ढाले पर स्थित हनुमान मंदिर में रविवार की सुबह भव्य संगीतमय हरि कीर्तन का शुभारंभ किया गया। हरि कीर्तन प्रारंभ होते ही मंदिर भक्तों से खचाखच भरा गया और पूरा क्षेत्र संगीतमय कीर्तन व जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के व्यवस्थापक सिंह टेंट हाउस के मालिक अनिल सिंह ने बताया कि यह संगीतमय हरि कीर्तन सोमवार की सुबह तक अनवरत 24 घंटे चलेगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कीर्तन गाने के लिए पहुंच रहे हैं।
भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। क्षेत्रवासियों ने इसे धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

