Ballia-दैनिक सीमा 40 हजार फिर भी जालसाजों ने खाते से उड़ा लिए 4.5 लाख

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बांसडीह,बलिया.बांसडीह थाना क्षेत्र के दरांव बंकवा गांव में एक व्यक्ति के खाते से जालसाजों ने ओटीपी के जरिए 4.5 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित का कहना है कि उसके खाते की दैनिक निकासी सीमा मात्र 40 हजार रुपये थी, फिर भी इतनी बड़ी राशि एक साथ निकल गई, यह चौंकाने वाली बात है। इस मामले में सात महीने बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित सुनील कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अगस्त 2025 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को भारतीय स्टेट बैंक, बांसडीह शाखा का कर्मचारी बताया और खाता अपडेट करने के बहाने उनसे ओटीपी हासिल कर लिया। इसके तुरंत बाद उनके खाते से 4.50 लाख रुपये की निकासी हो गई।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

सुनील कुमार का आरोप है कि उनके खाते की दैनिक लेनदेन सीमा केवल 40 हजार रुपये है। ऐसे में 4.50 लाख रुपये का एक साथ निकलना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इस धोखाधड़ी में बैंक के किसी कर्मचारी या एजेंट की मिलीभगत हो सकती है, क्योंकि बिना तकनीकी सेटिंग बदले लिमिट से अधिक की निकासी कैसे हो गई?

घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और शाखा प्रबंधक को भी सूचित किया। हालांकि, महीनों बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई की और न ही बैंक ने लेनदेन की विस्तृत जानकारी साझा की। थक हारकर पीड़ित ने अब थाना प्रभारी को पत्र लिखकर दोषियों की गिरफ्तारी और खाते को फ्रीज करने की गुहार लगाई है।

बांसडीह के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि तकनीकी रूप से लिमिट से अधिक निकासी होना बैंक की बड़ी चूक या मिलीभगत दर्शाता है। उन्होंने पुष्टि की कि इस प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE