
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद भारी हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के साथ सड़क जाम कर दी जिसे खुलवाने में प्रशासन के पसीने छूट गए.
गुरगुजपुर निवासी मृतक सत्य प्रकाश राम (30 वर्ष) पुत्र स्व जवाहिर राम के भाई ओमप्रकाश ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है, इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। तहरीर में मृतक के भाई ने उल्लेख किया है कि उसका भाई दोपहर करीब 3:30 बजे घर की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में देशी शराब ठेके के पास सुन्दरम सिंह पुत्र कमलेश सिंह, राजा सिंह पुत्र राकेश सिंह और उमाकांत पांडेय पुत्र त्रिलोकी पांडेय निवासी सवरा थाना रसड़ा ने वाद-विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
चाकूबाजी की घटना से मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को खबर की गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को रसड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा बलिया मार्ग को सवरा चट्टी के पास जाम कर दिया। करीब दो घंटे ततक जाम लगने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. इस दौरान मौके पर एएसपी, एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी रसड़ा योगेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ पहुंचे. अधिकारियों के काफी देर तक समझने व आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर करीब सात बजे जाम समाप्त कर दिया गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

