Skip to content
8 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया गया
General Desk 11 February, 2026 1 minute read
Ballia DDU Punyatithi

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया गया. प्रबुद्ध जनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पंडित दीनदयाल चबूतरा ​पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

​युवा समाजसेवी व भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि ​”अंत्योदय का संकल्प हमारा, हर चेहरे पर मुस्कान हो। राष्ट्र ही सर्वोपरि है और अंतिम व्यक्ति का उदय ही भारत की सच्ची विजय है। पंडित जी की यही अवधारणा पूरे विश्व परिवार के लिए थी। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए ‘लक्ष्य अंत्योदय, पथ अंत्योदय व प्रण अंत्योदय’ को ही हमें अपने जीवन का मूलमंत्र बनाना चाहिए” .

पंडित दीनदयाल जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों के बीच उनकी जीवनी पर आधारित पुस्तकों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके त्यागमयी जीवन और एकात्म मानववाद के दर्शन से परिचित कराना रहा, ताकि समाज में वैचारिक चेतना जागृत हो सके।

​कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से संजय राय, अरविंद शुक्ला, राजीव मोहन चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप सिंह, सत्येंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, संजय चौबे, विनोद तिवारी, पीयूष चौबे, दिग्विजय सिंह, पंकज सिंह, शिव प्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, डब्लू सिंह, पंकज राय, अमित सिंह, सोनू सिंह, ओम नारायण चौबे, दिनेश राय, भोला सिंह, मनोज पांडेय, बालेश्वर नाथ सिंह, कमलेश पांडेय,प्रमोद पांडेय, अभिषेक गुप्ता सेठ, अमित राय, अंकित, अनुराग, अभिषेक, आयुष, ओम प्रकाश, अमित गुप्ता, देवब्रत दुबे, भीरुगनाथ राजभर, श्रीवास्तव इत्यादि सम्मिलित रहे।

 

​ जेएनसीयू में पं.दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में गोष्ठी का आयोजन

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में दीनदयाल का व्यक्तित्व और विचार विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त, गोरखपुर विश्वविद्यालय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक दृष्टि-  एकात्म मानववाद एवं राष्ट्रवाद पर चर्चा की। कहा कि दीनदयाल जी का दर्शन भारतीय परंपरा से प्राप्त औपनिषदिक दर्शन एवं अद्वैत दर्शन से अनुप्राणित था। कहा कि दीनदयाल जी का दर्शन व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि और परमेष्टि की यात्रा है, जो व्यक्ति को एकात्मता का अनुभव कराता है।

कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के युगानुकूल एवं समयानुकूल विचार की चर्चा की। कहा कि भारत का विकास भारतीय चिंतन परंपरा पर आधारित होना चाहिए, विदेशी विचारों से देश का भला नहीं हो सकता। कहा कि अर्थ का अभाव और प्रभाव दोनों मनुष्य को पथच्युत करते हैं। दीनदयाल जी आर्थिक लोकतंत्र की बात करते हैं, जिसमें हर- एक हाथ को काम का विचार दिया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Post navigation

Previous: Ballia-यूपी बजट 2026 व्यापारियों एवं लघु उद्योगों को नई दिशा दे सकेगा- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल
Next: Ballia-बारात में मारपीट, भाग रहे दूल्हे के फुफेरे भाई की मौत, दो अन्य गंभीर

ये भी पढ़ें

Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Posts

  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल
  • बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज, रोजाना के जाम से नगरवासियों को मिलेगी राहत
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार

You may have missed

Biwi Ho to Aisi 1
  • स्क्रीन TASTE

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज

General Desk 7 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी

General Desk 7 October, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • जिला जवार
  • बांसडीह

मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

General Desk 7 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

General Desk 7 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.